{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Diwali Rashifal : इस दीपावली बदलने वाली है इन राशि वाले जातकों की किस्मत

 
November Rashifal : दीपावली का पावन त्योहार जल्द ही आने वाला है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्रों का कहना है कि दीपावली पर कुछ ऐसे बदलाव होने वाले हैं जिससे कुछ राशियों की तो माना किस्मत ही चमकने वाली है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Today Rashifal(चंडीगढ़): साल 2023 में 12 नवंबर को दीपावली का पावन त्योहार है। ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि ये महीना कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही खास होने वाला है। दीपावली से पहले शुक्र और शनि ग्रहों ने गोचर किया है और जिससे दीपावली के अगले दिन बुद्धि, धन, तर्क, वाणी, बिजनेस और करियर आदि में बढ़ोतरी होगी। 13 नवंबर को बुध ग्रह उदित होंगे, वृश्चिक राशि में बुध का उदय सभी राशि वालों के लिए अच्छा ही समय लेकर आएगा। आज हम आपको इन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं। बने रहें हमारे साथ। READ ALSO :Reliance Foundation : रिलायंस फाउंडेशन ने स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति 2023-24 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

कन्या राशि :

कन्या राशि वालों को बुध ग्रह का उदित होना बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। आपको अपने परिवार से काफी सहायता मिलेगी, करियर में भी काफी ज्यादा सफलता मिलेगी। आपको अपने बिजनेस में बढ़ोतरी मिलेगी। इस दीपावली आपके जीवन में ज्यादा खुशियां आएंगी और अगर आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो आपका काम बन सकता है। बिजनेस में बड़ा लाभ हो सकता है और अच्छा बिजनेस काम चल सकता है।

वृश्चिक राशि :

आपको इस दीपावली काफी ज्यादा लाभ मिलने वाला है। बुध वृश्चिक राशि में ही गोचर करेगा, इन राशि वाले जातकों की पर्सनालिटी में सुधार देखने को मिलेगा और करियर में भी सुधार आएगा। अगर आप बिजनेस कर रहे हैं तो बिजनेस में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपको अपना जीवन साथी मिल सकता है और वैवाहिक योग भी बन रहा है। READ MORE :Dhanteras Pujan Vidhi : धनतेरस पर खरीदी गई चीजों का इतने दिनों तक ना करें इस्तेमाल, पड़ सकते हैं लेने के देने

मकर राशि :

बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर करना अच्छा माना गया है जिसके बाद मकर राशि वाले जातकों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपके पास नए मौके आएंगे जिनका फायदा उठा लेना है और अपने करियर में आगे बढ़ जाना है। बिजनेस में कमाल का धन मिलने वाला है, परिवार में खुशियां आएंगी।