{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Diwali Rashifal : दीपावली से पहले इन राशि वाले जातकों के बिजनेस में हो सकता है घाटा, जानें अपना राशिफल

 
Aaj Ka Rashifal : दीपावली का पावन त्योहार आने वाला है, ऐसे में ग्रहों का परिवर्तन आपकी राशियों पर असर दिखाएगा और कुछ राशि ऐसी हैं जिन्हें बिजनेस में नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में। Dainik Haryana News,November Rashifal(चंडीगढ़): दीपावली के समय बुध ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहा है जिसकी वजह से कुछ राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। राशियों में बुध ग्रह के प्रवेश करने से आपको सावधान रहने की जरूत होती है। हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सेहत संबंधी परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। बुध ग्रह जब अपनी शत्रु राशि में प्रवेश करता है तो राशियों को नुकसान पहुंचता है। ज्योतिष शास्त्रों के तहत बताया गया है कि किन राशियों को दीपावली से पहले नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, उनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। READ ALSO :Supreme Court Decision on Whatsapp: मोबाइल यूजर ने अगर भूलकर भी की ये गलती तो दुसरे का ट्रांसफर कर दिया जाएगा नंबर

मेष राशि :

मेष वालों को मंगल का बुध से अच्छा संबंध नहीं है। बुध इस राशि के 8वें भाव में भ्रमण करेगा, इस राशि वाले जातक बीमार हो सकते हैं और दोबारा पुरानी बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं। मेष राशि वालों को बिजनेस में ध्यान देने की जरूत है ताकि नुकसान से बचा जा सके। अगर आप वाहन चलाते हैं तो सावधनी बरतने की जरूत है। इसके अलावा बिजनेस में अच्छे तरीके से काम करना है और ध्यान भी ज्यादा देना है।

मिथुन राशि :

इस राशि वाले जातकों को कर्ज का बोझ बढ़ सकता है और इससे छुटकारा मिलने की अभी कोई संभावना नहीं है। इस राशि के जातक बीमारी हो सकते हैं और नौकरी में भी बदलाव हो सकते हैं। यानी कुल मिलाकर आपका समय ज्यादा अच्छा नहीं जाने वाला है। READ MORE :Jasmine : स्वर्ग से धरती पर भगवान श्री कृष्ण लाए थे यह पौधा

मीन राशि :

मीन राशि वाले जातकों के कामों में रूकावट आ सकते हैं। आपके पार्टनर की सेहत भी खराब हो सकती है। करियर और बिजनेस में बदलाव हो सकता है जिसकी वजह से तनाव भी हो सकता है। अगर कोई नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो अभी कोई जरूत नहीं है और झूठा आरोप भी लग सकता है। इस राशि वाले जातकों को आर्थिक परेशानी भी उठानी पड़ सकती है।