{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Dussehra Date 2023 : इस दिन मनाया जा रहा है दशहरा, इस समय करें रावण दहन

 
Dussehra Date : सारदीय नवरात्रि चले हुए हैं जिसके बाद दशहरा और दीपावली का पावन त्योहार आता है। तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तारीख को अस साल का दशहरा मनाया जा रहा है और किस समय आपको रावण दहन करना है। जानने के लिए बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Dussehra Date 2023 (New Delhi): दशहरें को विजयदशमी भी कहा जाता है। नवरात्रि के नौ दिन बाद दशमी को दशहरा मनाया जाता है। भगवान राम ने नौ दिन माता दुर्गा की पूजा की और दशमी को रावन का लंका जाकर दहन किया था। इसी दिन भगवान राम ने अधर्म पर धर्म की विजय पाई थी। मां दुर्गा ने भी महिषासुर को हराया था और अच्छाई की जीत हासिल करी थी। इस दिन पूरे देश में रावण के पुतले बनाकर जलाए जाते हैं और यह इस बात की सीख दिलाता है कि हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। READ ALSO :Haryana Live News : हरियाणा सरकार लेकर आ रही 113 करोड़ की नई परियोजना, इन 5 जिलों को होगा फायदा इस दिन किसी भी मांगलिक काम को नहीं करना चाहिए। अगर आप कोई शुभ कार्य करते हैं तो वो अच्छा नहीं माना जाता है। इस साल के दशहरे की बात की जाए तो कुछ 23 और कुछ 24 अक्टूबर को बता रहे हैं। ऐसे में अब सवाल यह है कि किस दिन इस साल का दशहरा होगा। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें, शुक्ल पक्ष दशमी को 23 अक्टूबर 2023 को शाम पांच बजकर 44 मिनट से 24 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। देखा जाए तो 24 अक्टूबर को ही दशहरा मनाने का सही समय है।

किस समय होगा रावण का दहन?

READ MORE :Youtube Scam: जैसे ही Youtube पर वीडियो को लाइक किया, खाते से कट गए 75 लाख रावण के दहन को बुराई को अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन रावण के पुतले को जलाने के साथ लोग अपनी अंदर की बुराइयों को भी जला देते हैं और एक अच्छा इंसान बनने की कोशिश करते हैं। अगर आपके मन में भी किसी तरह की बुराई है तो इस साल रावण दहन के समय उसे निकाल दें और एक अच्छे इंसान बनकर रहें। रावण दहन के सही समय की बात की जाए तो वह 24 अक्टूबर शाम 5 बजकर 43 मिनट पर है जो अगले ढाई घंटों तक चलेगा।