{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Good Habits For Children: अपने बच्चों के सामने भूलकर भी ना करें ये बातें, दिमाग पर पड़ेगा गलत असर

 
Parenting Tips: बच्चे अक्सर मां बाप की यां किसी दूसरे की नकल करते हैं, जो बचपन में सिखाया जाता है वो बच्चे धीरे-धीरे सीखने लगते हैं और वैसा ही करने लगते हैं। छोटे बच्चे अक्सर दूसरों की नकल करने में एक्सपर्ट होते हैं। बच्चों के लिए माता-पिता ही पहले गुरू होते हैं। माता-पिता से बड़ा कोई गुरू नहीं होता। बच्चों के सामने भूलकर भी ये 5 बातें नहीं करनी चाहिए। बच्चों पर इन बातों का गलत असर पड़ता है। Dainik Haryana News: Good Habits(चंडीगढ़): अपने बच्चों को कभी भी गलत शिक्षा नहीं देनी चाहिए। शुरू से ही अच्छे विचार बच्चों को सिखाने चाहिए। इन विचारों को बच्चों से दूर ही रखना चाहिए। अक्सर बच्चों के सामने कोई भी बात करने से पहले सोचना चाहिए। 1. एक दूसरे का आदर सम्मान माता-पिता को कभी भी भूलकर अपने बच्चों के सामने झगड़ा नहीं करना चाहिए, और ना ही गलत भाषा का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से बच्चे भी उसी भाषा का प्रयोग करने लगेंगे और वैसी ही भाषा बोलने भी लगेंगें। 2. कभी भी झूठ नहीं बोलनी चाहिए, माता-पिता को कभी भी अपने बच्चों के सामने झूठ नहीं बोलना चाहिए और ना ही बच्चों को झूठ बोलना सीखाना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ेगा और बच्चों की नजरों में आपका सम्मान भी घटेगा। Read Also: Rabdi Recipe: अगर घर में लेना है रैस्टोरेंट जैसी रबड़ी का स्वाद तो अपनाएं ये टिप्स 3. एक दूसरे की गलती ना निकालें, माता पिता को बच्चों के सामने लड़ाई करते समय एक दुसरे की कमी नहीं निकालनी चाहिए अगर ऐसा करोगे तो बच्चे भी ऐसा ही सीखेंगे और बड़े होकर ऐसी ही गलती करेंगे। बच्चों को अच्छे विचार ही सिखाएं और कमियां ना निकालें। 4. अभद्र भाषा का प्रयोग बच्चों के सामने कभी भी गाली गलोच नहीं करना चाहिए। इसका बच्चों पर सिधा असर पड़ता है। बच्चों के सामने हमेशा सही भाषा का प्रयोग करना चाहिए। गलत विचार हमेशा गलत ही होते हैं। Read Also: Home Business Ideas : जानिए, 10 ऐसे दमदार बिजनेस जो हर महीने कराते हैं एक लाख रूपये की कमाई बच्चे अक्सर बड़ो की रिश बड़ी ही जल्दी करते हैं। इसलिए अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, अच्छे विचार सिखाएं।