{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Kartik Purnima : कार्तिक पूर्णिमा पर कर लें ये काम, मां लक्ष्मी देगी ताबड़तोड़ धन

 
Kartik Purnima Date : कार्तिक पूर्णिमा शुक्ल पक्ष में बनाई जाती है। इस दिन का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व होता है। अगर आप भी अपने घर में मां लक्ष्मी का वास चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जहां से आपको लाभ होगा और मां लक्ष्मी खुश हो जाएंगी। Dainik Haryana News,Kartik Purnima Date 2023(चंडीगढ़): कार्तिक पूर्णिता कि दिन स्रान, दान और सूर्य देव को अर्ध्य देना बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। दिन को त्रिपुरा पूर्णिमा भी कहते हैं. इसके अलावा इस पूर्णिमा को गंगा स्रान और देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से लेकर 27 नवंबर दोपहर 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। यानी देखा जाए तो पूरे देश में कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जा रही है। माना जाता है कि अगर इस दिन गंगा में स्नान किया जाए तो आपके पाप धुल जाते हैं अ‍ैर पुण्य मिलता है। READ ALSO :General Knowledge Quiz : इस चीज को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए फ्रिज में, बन जाता है जहर

कार्तिक पूर्णिमा पर इन बातो का रखें ध्यान :

आपको कार्तिक पूर्णिमा पर अपने घर सफाई जरूर रखनी होती है। मंदिर और घर को फूलों से सजाना चाहिए, क्योंकि मां लक्ष्मी साफ जगह पर ही वास करती हैं। अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह जरूर बनाना चाहिए। इस दिन चावल, दूध और चीनी का दान शुभ माना जाता है और मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए। इस दिन आपके मंदिर में पूरा दिन घी का दीपक जलना चाहिए। READ MORE :Ravindra Jadeja in World Cup 2023: रवींद्र जड़ेजा,भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी और दिग्गज ऑलराउंडर है

कार्तिक पूर्णिमा के दिन ना करें ये काम :

इस दिन आपको देर तक नहीं सोना चाहिए। तुलसी के पौधे को हाथ नहीं लगाना चाहिए। मांसाहारी भोजन व हरी सब्जी नहीं खानी चाहिए। किसी के प्रति इस दिन मन में गलत भावना नहीं रखनी चाहिए और अपने घर को साफ रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर में वास करती है।