{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Karva Chauth Fast Date : करवा चौथ पर बन रहा खास संयोग, इन कन्याओं को मिलेगा अपना मन पसंद पति!

 
Karva Chauth 2023 : जैसा की आप जानते हैं कल करवा चौथ है और इस दिन वैवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में कुंवारी कन्याएं भी अपने होने वाले वर की लंबी आयु के लिए और मन पसंद वर पाने के लिए व्रत करती हैं। इस बार करवा चौथ पर संयोग बन रहा है और कुंवारी कन्याओं को अपना मन पसंद वर मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,Karva Chauth Date 2023(नई दिल्ली):करवा चौथ के दिन पति-पत्नी का प्यार और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इस बार एक नवंबर यानी कल को करवा का व्रत रखा जाएगा और महिलाएं इसकी तैयारी में लगी हुई हैं। शास्त्रों का कहना है कि इस दिन खास संयोग बन रहा है और कुंवारी कन्याओं को इसका लाभ मिलेगा। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस करवा चौथ पर क्या खास संयोग बन रहा है। READ ALSO :Credit Card की लिमिट बढ़ाने से पहले जान लें कुछ जरूरी बात, वरना हो सकता है नुकसान

बनेगा ये दुर्लभ योग :

इस करवा चौथ पर सर्वार्थ शिव योग लगने जा रहा है. यह एक दुर्लभ योग है, जो एक नवंबर यानी कल दोपहज 2 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर दो नवंबर तक चलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस योग को शिव वास या शिव काल भी कहा जाता है। अगर किसी भी त्योहार में ये योग बनता है तो त्योहार का लाभ दोगुना हो जाता है।

जानें शियोग के बारे में?

पुराणों का कहना है कि सर्वार्थ शिवयोग को शिव वास कहा जाता है। योग के बनने का अर्थ भगवान शंकर का अपने आवास पर पहुंच जाने से होता है. कहा जाता है कि भोलेनाथ हर समय कंदराओं में तपस्या में लीन रहते हैं और जब वो कैलाश पर्वत लौटते हैं तो शिव योग बनता है। यह एक आनंददायक और फल देने वाला पल होता है. READ MORE :Govt. Scheme : राज्य सरकार ने बुजुर्गों के खाते में डाली इतनी पेंशन, चेक करें अपना खाता

मिलेगा मन पसंद पति :

अगर आप सच्चे मन से व्रत रखती हैं तो अपना मन पसंद वर मिल जाता है। मां पार्तती भी सच्चे मन से व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करती हैं। करवा चौथ के दिन सात्विक नियमों का पालन करना जरूरी है। महादेव और मां पार्वती की पूजा के बाद चांद को अर्ध्य देना होता है। इसके साथ ही इस दिन महामृत्युंजय मंत्र या ओम नमः शिवाय का भी नियमित जाप करना चाहिए.