{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Success Tips: सफलता को आपसे दुर ले जाती हैं ये बुरी आदतें, आज ही कर लें परहेज

 
Acharya Gor Gopal Das Tips: सफलता एक ऐसा नाम जिसे हर कोई पाना चाहता है, लेकिन इसके लिए मेहनत बहुत ही कम लोग करते हैं। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ती है। Dainik Haryana News: Life Success Tips(चंडीगढ़): लक्ष्य क्या पता जल्दी भी मिल जाए और क्या पता सालों भी लग जाए। लेकिन एक सफल इंसान के पिछे मेहनत के साथ-साथ उसके अंदर वो आदतें भी होती हैं जो उसे सफलता की सीढ़ी तक लेकर जाती है। एक सफल इंसान बनने के लिए मेहनत तो करनी पड़ेगी ही, इसके साथ-साथ कुछ बुरी आदतों को छोड़ना पड़ेगा और कुछ आदतों को अपनाना भी पड़ेगा। कुछ ऐसी आदतें जो हमेशा इंसान को पिछे ही धकेलती हैं, अगर आज ही इन बुरी आदतों को नहीं छोड़ा तो जीवन में पिछे ही रह जाओगे। कौनसी हैं वो आदतें जिन्हे हमेशा के लिए त्याग देना चाहिए। Read Also: 2000 And 500 Notes Update:  2000 हजार 500 के नोट को लेकर बड़ा ऐलान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें, क्या है अपडेट आचार्य गोर गोपाल दास(Acharya Gor Gopal Das ) जी कहते हैं। 1. लोग क्या कहेंगे इंसान की सफलता में सबसे बड़ा रोड़ा होता है लोग क्या कहेंगे। जो लोग इस सवाल में उलझे रहते हैं कि अगर हम ये करेंगें तो लोग क्या कहेंगे मेरे बारे में, क्या सोचेंगें। अगर सफलता को पाना है तो इस सोच से ऊपर उठना पड़ेगा। नहीं तो लोगों के कहने के चक्कर में दूनिया की दौड़ से पिछे ही रह जाओगे। 2. मेरी किस्मत ही खराब है गोपाल दास जी कहते हैं, अक्सर हम कामयाबी ना मिलने पर किस्मत को कोसते हैं, लेकिन एक दिन बुरा वक्त भी चला जाता है। मेहनत करने से बुरा वक्त चला जाएगा। मेहनत करों फल की चिंता मत करो। Read Also: Health Tips : अगर आपके घरों में भी है दीमक तो चुटकियों में करे खत्म, बस करना होगा यह काम 3. परफेक्ट लाइफ अगर कामयाबी होना है तो ये परफेक्ट लाइफ का वहम मन से निकाल दो। जीवन में हमेशा उतार चढ़ाव आते ही रहते हैं। इसलिए जीवन में सब कुछ सही का मंत्र निकाल दो। कभी सपने पुरे करने के लिए इंसान अपनों से दूर रहता है तो कभी अपनों के लिए सपनों से दूर रहता है। अगर खुश रहना है तो जो है उसी में खुश रहना सीखो।