{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Today Rashifal : जानें आज का राशिफल

 
Aaj Ka Rashifal : आज सितंबर के महीने की 22 तारीख है। हमारे जीवन में राशियों का बहुत महत्व होता है। ऐसे में आज हम आपको सभी का राशिफल बताने जा रहे हैं। आइए खबर में जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन। Dainik Haryana News,22 September 2023 Rashifal(नई दिल्ली): आज का राशिफल देखें तो कुछ राशि ऐसी हैं जिन्हें परेशानी हो सकती है तो कुछ राशि ऐसी भी हैं जिन्हें सुख का सामना करना पड़ेगा और वो तनाव से मुक्त होंगे। आज आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा स्तर्क रहना होगा जिसके बाद ही आप स्वस्थ रह सकते हैं। तो चलिए जानें आज का राशिफल। READ ALSO :India vs Australia Live Today: आज होंगें भारत और आस्ट्रेलिया आमने-सामने, विश्व कप से पहले आखिरी सीरीज मेष राशि : आपके परिवार में अच्छे काम हो सकते हैं, बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। आपको अपने बिजनेस से लाभ हो सकता है, कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। वृषभ राशिफल : आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है, बिजनेस के लिए नया काम शुरू करने के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। मिथुन राशि : इस राशि के जातकों को बिना वजह किसी से भी लड़ाई नहीं करनी है। कोई भी नया काम शुरू नहीं करना है, परिवार के साथ आपको कोई लड़ाई नहीं करनी है इसकी वजह से मतभेद बड़ सकता है। कर्क राशि : अपनी सेहत का ध्यान रखना है, ज्यादा खाने से बचना होगा, फालतू के विवाद ना करें और कोई भी नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उससे पहले ही विचार जरूर कर लें। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी करनी होगी वरना आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि : आज पूरा दिन आप खुश रहेंगे, आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की पदोन्नति हो सकती है। अगर कोई भी नया काम शुरू करना चाहते हैं उसके लिए पहले विचार कर लेना चाहिए। कन्या राशि : आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, पूरा दिन आप खुश रहने वाले हैं। पैसों का लाभ हो सकता है और अगर आप कोई जरूरी काम करना चाहते हैं तो बेश्क बन सकता है। परिवार से सहयोग मिल सकता है। तुला राशि : किसी से भी ज्यादा पैसा उधार नहीं लेना है, बाहर जा रहे हैं तो मना कर देना है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और खाने पर कंट्रोल करके रखें। लड़ाई करने से बचें। वृश्चिक राशि : आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है, सेहत में बिगाड़ आ सकता है, काम के लिए लंबा सफर करना पड़ सकता है। किसी से भी लड़ाई हो सकती है और परिवार के साथ भी मतभेद हो सकता है। READ MORE :Today Weather Update: 22 सितंबर से 24 सितंबर तक इन जिलों में देखने को मिलेगी झमाझम बारिश धनु राशि : आप किसी भी धार्मिक स्थल के लिए यात्रा कर सकते हैं। सेहत में थोड़ा बदलाव आ सकता है, बिजनेस में नया काम शुरू हो सकता है और अपके परिवार के काम सही हो सकते हैं। मकर राशि : सेहत अच्छी रह सकती है, परिवार में शांति बनी रहेगी, बिजनेस में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ मिलकर रहें और सेहत का ध्यान रखें। कुंभ राशि : आज आपका मन अशांत रह सकता है, किसी परिवार के सदस्य के साथ लड़ाई हो सकती है। आपको अपमान सहना पड़ सकता है। किसी से भी विवाद नहीं करना है। बिजनेस में गड़बड़ हो सकती है। मीन राशिफल : मीन राशिफल वालों के घर में आज मेहमान आ सकते हैं। आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पत्नी की सेहत बिगड़ सकती है और ससुराल वालों की और से कार्य में सहायता मिलेगी।