{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Vastu Tips : अपने घर में लगा लें ये तस्वीर, नहीं होगी धन की कमी

 
Vaastu Shastras : वास्तु शास्त्रों के अनुसार बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जो हमारे काम की होती हैं और हमारे घर में सुख व शांति लेकर आती है। आज हम आपको एक ऐसी तस्वीर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लगाने से धन की प्राप्ती होती है। आइए जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,Vastu Tips(नई दिल्ली): जब भी हम अपने घर, दफ्तर और भवनों का निर्माण करते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशा को ध्यान में रखकर ही बनाते हैं। इतिहास में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व माना गया है। अगर आप शास्त्र के अनुसार अपने घरों की चीजों को रखते हैं तो कभी नाकारात्मक चीजों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी तस्वीर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लगाने से आपके घर में शांति बनी रहेगी और धन की प्राप्ती होती रहेगी। READ ALSO :Crude oil Price : कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट! चेक करें अपने शहर के ताजा रेट

श्री राम दरबार की तस्वीर को जरूर लगाएं :

बड़े परिवारों में अक्सर सदस्य ज्यादा होते हैं तो उनके बीच में लड़ाई होना लाजमी होता है। अगर आपके परिवार के साथ भी ऐसा है और हर रोज लड़ाई रहती है तो आपको श्री राम जी की तस्वीर को लगा लेना चाहिए। ऐसा करने से परिवार की शांति बनी रहती है।

मां लक्ष्मी की तस्वीर को लगा लें :

अगर आप अपने घर में धन की प्राप्ती चाहते हैं और मां लक्ष्मी को अपने ऊपर मेहरबान चाहते हैं तो मां लक्ष्मी की फोटो अपने घर में लगा लेनी चाहिए।

मां सरस्वती की तस्वीर :

मां सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। अगर आप अपने घर में उनकी फोटो को लगाते हैं तो ज्ञान की कमी नहीं होती है।

इन घोड़ों की तस्वीर को लगाएं दीवार पर :

घर में दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है और ऐसी विचार भी नहीं आते हैं। धन की प्राप्ती भी आपको बनी रहती है। READ MORE :Olympic Games : 40 साल बाद भारत लौटा IOC सत्र, क्या ओलंपिक खेल भारत लाने का नीता अंबानी का सपना सच होगा?

स्वान की तस्वीर :

हंस को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है इसकी तस्वीर को घर में लगाने से परिवार की खुशी बनी रहती है।

प्राकृती की फोटो :

अगर आप अपने घर की दीवार पर प्रकृति की चीजों से संबंधित फोटो को लगाते हैं जैसे, नदी, पहाड़, खिलते हुए फूल, बहता हुआ पानी, आसमान आदि चीजों को दीवार पर लगा देते हैं तो आपके घर में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है।

कभी ना लगाएं घर में ये तस्वीर :

युद्ध, जहर, दुखी चेहरे, नकारात्मक चीजों से संबंधित चीजों को नहीं लगाना चाहिए।