{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Ind Vs Pak World Cup 2023: वर्ल्ड 2023 खेलने पाकिस्तान नहीं आएगा भारत! सामने आई बड़ी वजह

 
World Cup 2023 First March: इस बार का वर्ल्ड 2023 जो 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाना है, उसकी मेजबानी भारत करने जा रहा है। वर्ल्ड को देखने के लिए अभी से भारत में होटल्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। भारत के 10 बड़े शहरो में ये सारे मुकाबले खेले जाने हैं। इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें आपस में टकराने वाली हैं। वेस्टइंडीज इस बार Dainik Haryana News: Ind vs Pak Match Date World Cup 2023(ब्यूरो): वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं रहने वाली। लेकिन एक बात पर अभी तक सवाल खड़ा है क्या पाकिस्तान इस बार का वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी यां नहीं। इस बात पर अभी किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं हो पाई है। क्योंकि इस बार के एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान करने वाला है और भारत ने पाकिस्तान जाने से साफ मना कर दिया है। जिसके चलते भारत के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाने हैं। इसी बात को लेकर PCB काफी नराज दिखा है। PCB कई बार कह चुका है वो वर्ल्ड 2023 खेलने भारत नहीं आएगा। Read Also: Success Story Of A Farmer : गरीब किसान का बेटा कैसे बना 11,400 करोड़ का मालिक, पढ़ें सफलता की कहानी

कब खेलेगा भारत अपना पहला मुकाबला

वर्ल्ड कप 2023 भारत की मेजबानी में 5 अक्तूबर से शुरू होने वाला है। 5 अक्तूबर को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद भारत अपना पहला मुकाबला आस्ट्रेलिया के साथ 8 अक्टूबर को खेलने वाला है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर सब की नजर टीकी रहती है। हर एक विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के महा मुकाबले को देखने के लिए सबसे ज्यादा दर्शक आते हैं। हर बार मुकाबला बड़ा ही जबरदस्त रहता है। देखने वालों के रोमांच का कोई ठिकाना नहीं रहता। दोनों ही टीमों के चाहने वालों की भीड़ इकट्ठा होती है। लेकिन इस बार भारत और पाकिस्तान के महा मुकाबले पर पुरी तरह से बात की पुष्टि नहीं हो पा रही। पहले दोनों टीमों के बीच मुकाबला 15 अक्तूबर को खेला जाना था जो अब 14 अक्तूबर को खेला जाएगा। Read Also: Toll Tax : टोल टैक्स को पर सरकार का बड़ा फैसला, शुरू होगी नई योजना नवरात्रि की भीड़ को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। बड़े स्टेडियम अहमदाबाद को इस महामुकाबले का जिम्मा मिला है। क्योंकि ज्यादा मात्रा में दर्शक जुटते हैं। ताजा मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इस बार का वर्ल्ड कप 2023 खेलने पाकिस्तान टीम भारत आने वाली है यां नहीं इस बात को लेकर पाकिस्तान PM आज महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। इसके बाद ही बड़ा फैसला लिया जा सकता है।