{"vars":{"id": "112803:4780"}}

India 2011 World Cup Winning Players: कहां किस हाल में हैं भारत के 2011 विश्व कप विजेता खिलाड़ी

 
Indian World Cup Winner Player: साल 1983 में भारत ने पहला विश्व कप जीता था। दिग्गज आलराउंडर कपिल देव जी की कप्तानी में। इसके बाद भारत ने 2007 का पहला T20 विश्व कप जीता महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में। इसके 4 साल बाद और 27 साल बाद 2011 का विश्व कप अपने नाम किया। Dainik Haryana News: 2011 World Cup Winner Player(चंडीगढ़): इस समय भारत की जो टीम खेल रही थी उसका सामना करने की हिम्मत किसी भी टीम में नहीं थी। 2011 में ना भारत की गेंदबाजों का किसी के पास तोड़ था और ना बल्लेबाजों का। भारत ने 2011 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका को मात देकर विश्व कप अपने नाम किया था। इसके बाद टीम में बदलाव देखने के मिले और 7 से 8 खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए और दोबारा खेलते नहीं दिखे।

अब कहाँ है 2011 विश्व कप के चैंपियन खिलाड़ी

2011 विश्व कप के 15 खिलाड़ी सन्यास ले चुके हैं और विराट कोहली और आर अश्विन ही बचते हैं जो 2023 विश्व कप का हिस्सा हैं। Read Also: Indian Railway : ये सुविधा नहीं मिलेगी अब वंदे भारत ट्रेन में 1. महेंद्र सिंह धोनी साल 2020 में इंटरनैशनल क्रिकेट से अलविदा लेकर खेती बाड़ी में अपना हाथ आजमा रहे हैं। इस बार के आईपीएल वीजेता भी रहे हैं। 2. सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान ने 2013 को इंटरनैशनल क्रिकेट से अलविदा कह दिया था, सचिन राज्यसभा के मनोनित सदस्य भी हैं। 3. युवराज सिंह भारत को विश्व विजेता बनाने वाले युवराज सिंह ने साल 2019 में सन्यास की घोषणा की थी। अब वो Road Safety Series में खेलते दिखते हैं। 4. वीरेन्द्र सहवाग वीरू कई मैचों में कमेंटरी करते दिखते हैं। विरू और उनकी तुफानी बल्लेबाजी को भला कौन भूल सकता है। वीरू 2011 के उप-कप्तान थे। 5. गौतम गंभीर गंभीर अब कमेंटरी में अपनी गंभीरता दिखाते हैं। फाइनल मैच में गंभीर ने 97 रनों की पारी खेली थी। Read Also: Jokes in Hindi: फनी जोक्स का आनंद लीजिए 6. पियूष चावला पियूष चावला इस बार के आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। 7. विराट कोहली विराट कोहली तो तब से लगातार खेल ही रहे हैं। इस बार का विश्व कप जीताने की जिम्मेदारी उनकी है। 8. हरभजन सिंह हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। कमेंटरी करते भी नजर आते हैं और 2021 में इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। 9. एस श्रीसंत श्रीसंत भी विश्व कप की हिस्सा थे, बिग बॉस में भी जा चुके हैं। 10. जाहिर खान भारत की गेंदबाजों की रीढ़ की हड्डी रहे जाहिर खान उस विश्व कप के टाप विकेट टेकर थे। जाहिर खान ने 21 विकेट चटकाएं थे। अब वो कमेंटरी में नजर आते हैं। 11. मुनाफा पटेल मुनाफा पटेल एक ऐसा खिलाड़ी जिसे विश्व कप जीत का कभी श्रेय नहीं मिला, कई बड़े दिग्गजों ने मुनाफा पटेल को विश्व कप 2011 का गुमनाम हिरो कहा। मुनाफा पटेल ने 11 विकेट अपने नाम किए थे। मुनाफा अपने परिवार के साथ आरम से गांव में रह रहे हैं।