{"vars":{"id": "112803:4780"}}

India vs Sri Lanka live: भारत की हालत खराब, मैच में श्रीलंका के स्पिनर का कहर

 
Asia Cup 2023: आज भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का सुपर 4 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अब तक पुरी तरह से श्रीलंका का दबदबा देखने को मिला है। भारत मुश्किल में घिरा दिखा है। Dainik Haryana News: Ind vs Sri Lanka Match(चंडीगढ़): भारत की और से मैदान पर उतरी सलामी जोड़ी शुभमन गिल और रोहित शर्मा दोनों के बीच 80 रनों की साझेदारी देखने को मिली। लेकिन जैसे ही स्पिनर ने गेंद को थामा, एक के बाद एक विकेट की झड़ी लगा दी। पहले विकेट को छोड़ भारत को और से कोई भी साझेदारी पनप नहीं पाई। और इसका नतीजा है, श्रीलंका की स्पिन गेंदबाजी। आज श्रीलंका की और से जो भी स्पिन गेंदबाज बाल हाथ में लेकर आया उसको विकेट मिला ही है। Read Also: Health News : रोज पैदल चलने से दूर होती हैं ये बीमारियां इस समय तक तो भारत बल्लेबाजी की और से कुछ खास स्थिति में नजर आया नहीं है। भारत के लिए आज एक राहत की बात जरूर होगी के आज भारत ने भी 3 स्पिनर खिलाए हैं। श्रीलंका की और से 9 विकेट अभी तक स्पिनर ने ही लिए हैं। आज तक ऐसा हुआ नहीं की भारत के खिलाफ किसी टीम के स्पिनर ने 10 विकेट लिए हो। पिछले मैच मे पाकिस्तान के सामने 356 रन बनाने वाली टीम इंडिया आज मुश्किल में नजर आ रही है। एक्सपर्ट ने बताया है कि 200 का स्कोर बनाना भी श्रीलंका के लिए इतना आसान होने वाला नहीं है। Read Also: Breaking News: शादी के बाद पति ने संबंध बनाने से किया इनकार, हाई कोर्ट में पहुंचा मामला भारत के लिए एक और खबर है जो बुरी है, बारिश ने बीच में ही दस्तक दे दी है। टीम इंडिया 197 पर 9 विकेट खो चुका है और 3 ओवर पारी के अभी भी रहते हैं। कवर मैदान पर आ चुके हैं। अगर ओवर कटे तो भारत के लिए ये अच्छी खबर नहीं है।