{"vars":{"id": "112803:4780"}}

IPL 2024 LSG Released Player: इस बार आईपीएल ने किन खिलाड़ी को किया रिलीज और किनको लिया अपने साथ

 
LSG in IPL 2024: गौतम गंभीर जिसके मेंटौर थे और के एल राहुल कप्तान। लखनऊ सुपर जांयटस की टीम पिछली बार काफी मजबूत टीम नजर आई थी। टीम ने अच्छा खेल दिखाया और सेमीफाइनल में गुजरात से मात मिली थी। कप्तान के एल राहुल चोट के चलते बाहर होना पड़ा था टीम को उनकी कमी बहुत खली थी। इस आईपीएल में LSG किन खिलाड़ियों को रिलीज करने वाला है, लिस्ट जारी हो चुकी है(IPL 2024 LSG Released Player)। Dainik Haryana News: Lucknow Super Giants(चंडीगढ़): इस बार एक बड़ा नाम गौतम गंभीर LSG का साथ छोड़ सकते हैं। गंभीर अपनी पुरानी टीम KKR के पास लौट सकते हैं। सभी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट BCCI को सोंप दी है। इसमें से LSG ने भी अपनी लिस्ट जारी कर दी है। Read Also: IPL 2024 Auction Date: IPL 2024 में शायद ही इन खिलाड़ियों को मिले कोई खरीददार

LSG ने इस बार कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है जिसकी लिस्ट इस तरह है।

जयदेव उनादकट, करण शर्मा, आवेश खान, सूर्याश शेडगे, मनन वोहरा, सर्वपिल सिंह, अर्पित गुलेरिया, डेनियल सैमस, रोमारियो शेफर्ड। इनमें से रोमारियो शेफर्ड को MI ने रिटेन किया है और आवेश खाना को RR ने रिटेन किया है। LSG के लिए सबसे बड़ा झटका गौतम गंभीर के रूप में लग सकता है। गंभीर एक मजबूत लीडर थे। कप्तान के एल राहुल(KL Rahul), रवी बिशनोई, दीपक हूडा इस टीम में नजर आने वाले हैं। Read Also: Viral News : साल 2011 से 2020 के बीच का समय क्यों था भारत के लिए नम और गर्म?