{"vars":{"id": "112803:4780"}}

IPL Auction 2024: आज होने जा रहा IPL Auction, सबसे महंगे खिलाड़ी पर सभी की नजरें

 
IPL 2024 All Team Auction: आईपीएल आक्शन (IPL Auction 2024)को लेकर सभी की नजरें बनी हुई है। इस बार का आक्शन बड़ा ही जबरदस्त रहने वाला है। बहुत से खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है। इसमें डेरेल मिचल से लेकर युवा रचिन रवींद्रन भी शामिल हैं। 950 के करीब खिलाड़ियों ने इस बार अपना नाम दर्ज करवाया है, जिसमें से 333 विदेशी हैं और 216 अनकैपड खिलाड़ी हैं। Dainik Haryana News: IPL 2024  Date(ब्यूरो): आज शुरू होने वाले आईपीएल आक्शन में बहुत से खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले एक दो आइपीएल से दिखाई नहीं दे रहे थे। इनमें से एक हैं मिचल स्टार्क। इस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा बोली इस बार लग सकती है। आज दोपहर 1 बजे दुबई में आईपीएल मिनी आक्शन शुरू होने वाला है। इससे पहले एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक इंग्लैंड और 2 बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया है। Read Also: Jokes: आए दिन नए-नए फनी जोक्स का मजा लिजिए इनमें एक खिलाड़ी इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज रेहान अहमद ने अपना नाम वापस लिया है तो बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तसकीन अहमद और शोरीफुल इस्लाम ने अपना नाम एक दिन पहले ही वापस ले लिया है। इंग्लैंड टीम के बाकी सभी खिलाड़ी निलामी के लिए उपलब्ध हैं। इंग्लैंड बोर्ड नहीं चाहता की रेहान छोटी उम्र में घर से बाहर रहें, अगले साल पाकिस्तान टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने जाने वाली है। इस बार कई नए खिलाड़ी आईपीएल में अपना जलवा दिखाने वाले हैं। Read Also: DA Hike : नए साल पर महंगाई भत्ते में होने जा रही इतनी बढ़ोतरी, सैलरी में होगा इजाफा बांग्लादेश के गेंदबाजों के नाम वापस लैने के पिछे 2024 में जून में होने वाला टी 20 विश्व कप हो सकता है। दोनों ही गेंदबाज बांग्लादेश की टी 20 विश्वकप टीम का हिस्सा है। IPL 2024 All Team CSK RR RCB LSG GT DC SRH MI Punjab Kings KKR.