{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Neeraj Chopra Win Gold : वर्ल्ड एथलेटिक्स चेंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम

 
World Athletics Championships Neeraj Chopra Win Gold : दोस्तों वर्ल्ड एथलेटिक्स चेंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रचा है और आज रात को हुए मुकाबले में उन्होंने गोल्ड अपने देश के नाम किया है। पाकिस्ताक के साथ उनका मुकाबला था। आइए जानते हैं बाकि की जानकारी। Dainik Haryana News, World Athletics Championships 2023 Neeraj Chopra Win Gold (नई दिल्ली): पूरे देश की निगाहें आज नीरज चोपड़ा पर हैं। नीरज को पहले ही गोल्डन बॉय कहा जाता है। नीरज चोपड़ा ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, 40 साल में पहले बार नीरज चोपड़ा ने गोल्ड अपने नाम किया है क्योंकि वर्ल्ड एथलेटिक्स चेंपियनशिप में आज तक किसी भी भारतीय ने गोल्ड मेडल अपने नाम नहीं किया था। READ ALSO :Success Story: जब सब कुछ पड़ा था बंद तो एक युवा के आइडिया ने खड़ा कर दिया करोड़ों का बिजनेस नीरज से 6 अटेंपट में सबसे बेस्ट थ्रो 88.17 मीटर का गोल्डन थ्रो किया है हालांकि, ये उनका बेस्ट थ्रो नहीं लेकिन फिर भी उन्होंने अपने देश का नाम इतिहास के पन्नों में लिख दिया है। नीरज ने पाकिस्तान के अरसद नदीक को पछाड़ा है। पिछले 40 सालों में जो भारत का कोई खिलाड़ा ना कर पाया नीरज ने आज वो कर दिखाया है और भारत का पूरे देश में परचम लहरा दिया है। साल 2003 में अंजु बॉबी जॉर्ज ने लॉग जम्प में भारत को ब्रॉज मेडल दिलवाया था। लेकिन अब नया इंडिया सामने आ रहा है और इस बार गोल्ड अपने नाम किया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चेंपियनशिप में आज तक देश का रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं था क्योंकि, वर्ल्ड एथलेटिक्स चेंपियनशिप में पीटी ऊशा और बॉबी जॉर्ज को ही जाना जाता था। अब इस लिस्ट में गोल्डन बॉय ने अपना नाम दर्ज कर लिया है। नीरज के गांव में हर तरफ मिठाइयां बंट रही है। READ MORE :Viral News : यहां पर जिंदा व्यक्ति की निकाली शव यात्रा, वजह जान उड जाएंगे होश भारत के दो और खिलाड़ी हैं जिन्होंने टॉप 12 में जगह बनाई है जिसमें डिपी मनु और किशोर जेना। वो दोनों ही 6वें नंबर पर रहे। नीरज ने इसी साल दोहा डाइमंड लीग में अपना बेस्ट थ्रो 88.67 मीटर का दिया था। नीरज ने पेरिस आॅलंपिक में भी अपनी जगह बना ली है। अब वो अगली प्रतियोगिता की तैयारी में लगेंगे।