{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने फिर दिखाया बाजुओं का दम, विश्व चैंपियनशिप फाइनल में किया प्रवेश

 
Neeraj Chopra Enter World Championship Final: नीरज चोपड़ा अब तक कई चैंपियनशिप और ओलंपिक में गोल्ड जीत बहुत से रिकार्ड अपने नाम कर चुके हैं। नीरज चोपडा ने एक बार फिर से सबसे आगे भाला फेंक विश्व चैंपियनशिप में अपनी जगह बना ली है। Dainik Haryana News: Paris Olympics 2024(नई दिल्ली):नीरज चोपड़ा ने सबसे आगे भाला फेंक विश्व चैंपियनशिप फाइनल में अपनी जगह तो बनाई ही है, इसके साथ ओलंपिक में भी क्वालीफाय कर लिया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि 3 भारतीय आपको विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में 3 भारतीय दिखाई देने वाले हैं। नीरज चोपड़ ने 88.77 मीटर का थ्रो फैंक फाइनल में अपनी जगह बनाई है। Read Also: National Sports Day : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित इसके बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी ने भी 86.79 मीटर का थ्रो फैंक फाइनल में जगह बनाई है। नीरज चोपड़ा के साथ फाइनल में 81.31मीटर थ्रो फैंक डी पी मनु और 80.55 मीटर का थ्रो फैंक किशोर जैन नजर आने वाले हैं। पहली बार ऐसा हुआ है की किसी भी फाइनल में तीन भारतीय पहुंचें हैं। नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी क्वालीफाय कर लिया है। ओलंपिक में क्वालीफायर करने के लिए 85.50 मीटर का थ्रो फैंकना था। Read Also: Haryana Update : हरियाणा सरकार इन लोगों को देगी फ्री गेहूं के साथ मेडिकल सुविधाएं नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर का रहा है जो उनहोंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फैंका था तथा अमेरिका के यूजिन में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।