Dainik Haryana News

Amrik-Sukhdev Dhaba : मुरथल में क्यों नहीं बनता मांसाहारी खाना, वजह जान हैरान हुए लोग

 
Amrik-Sukhdev Dhaba : मुरथल में क्यों नहीं बनता मांसाहारी खाना, वजह जान हैरान हुए लोग
Sonipat News : भारत में बहुत से ऐसे ढाबे हैं जहां पर स्वादिष्ट खाना बनाया जाता है। देशभर में लोग मांसाहारी खाना भी खाते हैं और बनाया भी जाता है। इसी तरह आपने मुरथल के ढाबे के बारे में भी सुना होगा जहां पर बेहद ही स्वादिस्ट खाना बनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यहां पर किसी भी तरह का मांसाहारी खाना नहीं बनाया जाता है। आज हम आपको इसका कारण बताने जा रहे हैं कि यहां पर क्यों नहीं बनता मांसाहारी खाना। Dainik Haryana News,Amrik-Sukhdev Dhaba Dish(चंडीगढ़): दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक 7 राज्यों में पराठा फेमस है। ये ढाबा अपने खाने के लिए जाना जाता है। बहुत दूर दूर से यहां पर लोग खाना खाने के लिए आते हैं। ऐसा कोई भी समय नहीं होगा जहां पर भीड़ नहीं देखने को मिलेगी। क्या आप जानते हैं कि मुरथल के इस ढाबे पर सिर्फ शाकाहारी खाना ही बनाया जाता है। दरअसल, इस ढाबे से एक आस्था और धार्मिक भावना जुड़ी हुई है जो आपने शायद नहीं सुनी होगी। READ ALSO :Rabdi Recipe: अगर घर में लेना है रैस्टोरेंट जैसी रबड़ी का स्वाद तो अपनाएं ये टिप्स 1956 में मुरथल में केवल दो ही ढाबे हैं जो मांसाहारी खाना नहीं बनाते हैं। जिले में एक संत बाबा कलीनाथ ने दोनों को मांसाहारी ना बेचने की सलाह इनको दी थी। ढाबे के मालिकों का कहना है कि जो लोग मांसाहारी खाना बनाते हैं उनकी दुकान सही से नहीं चलती है और जल्दी ही बंद हो जाती है। सबसे पहले मुरथल में साल 1950 में सीताराम ढाबा बनाया गया था और उसके बाद 1956 में अमरीक-सुखदेव के पिता प्रकाश सिंह ने अपना ढाबा शुरू किया था। उस समय गांव मलिकपुर के संत बाबा कलीनाथ ने अपने आशीर्वाद और चमत्कार से पूरी जगह को फेमस कर दिया था। उन्होंने उसी समय बता दिया था कि जो भी इस जगह पर मांसाहारी खाना बेचेगा वो जीवन भर के लिए बर्बाद हो जाएगा। READ MORE :Home Business Ideas : जानिए, 10 ऐसे दमदार बिजनेस जो हर महीने कराते हैं एक लाख रूपये की कमाई आपकी जानकारी के लिए बता दें, 80 साल हो चुके हैं और अभी तक वो बाबा कभी वापस लौटकर नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि दो ढाबों में मांसाहारी खाना बेचना शुरू कर दिया गया था, उनके ढाबे दो महीने बाद ही बंद हो गए थे। मुरथल ढाबे में सोया चाप और भी पनीर के साथ में बहुत सी स्वादिष्ट डिश बनाई जाती हैं। इस ढाबे का पराठा इतना स्वादिष्ट है कि लोगों को मजा आता है। आपको भी एक बार जाकर जरूर इसका स्वाद चखना चाहिए।