Dainik Haryana News

Anju Returned to India: 5 महीने बाद पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू

 
Anju Returned to India: 5 महीने बाद पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू
Anju Come Back India From Pakistan: 5 महीने पहले सीमा हैदर और अंजू दोनों ही काफी चर्चा में रही थी। सीमा पाकिस्तान से भारत आई थी और अंजू भारत से पाकिस्तान चली गई थी। दोनों ही शादीशुदा थी और दोनों ने दोबारा शादी भी करली थी। अब 5 महीने बाद पाकिस्तान से अंजू लौट आई है। कल ही अंजू ने भारत में वापसी की है। भारत आते ही क्या कहा अंजू ने जानने के लिए बनें रहें हमारे साथ अंत तक। Dainik Haryana News: Anju Returned to India from Pakistan(चंडीगढ़): कल बुधवार की रात 5 महीने बाद पाकिस्तान गई अंजू बाघा बार्डर से होती हुई भारत वापस लौट चुकी है। अंजू अपने प्रेमी नसरूल्ला से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई थी। अंजू ने बताया था कि वो पाकिस्तान एक शादी में गई है, लेकिन बाद में अंजू और नसरूल्ला की शादी की बात भी सामने आई थी। इसके बाद से अंजू मीडिया से गायब थी और अब 5 महीने बाद वापस लौटी है। Read Also: Largest Rice Producing State of India : कौन सा है भारत का सबसे बड़ा चावल उत्पादक राज्य?

जासूस होने का सक

5 महीने बाद अंजू बाघा बार्डर से भारत लौटी है। उसका पाकिस्तानी पति नसरूल्ला अंजू को छोड़ने बाघा बार्डर तक आया था। नसरूल्ला का कहना है कि अंजू अपने बच्चों से मिलने भारत आई है और इसके बाद वापस पाकिस्तान लौटेगी। अंजू को शक के दायरे में लेते हुए पूछताछ की जा रही है और इसके बाद दिल्ली लाया जा सकता है।

अंजू के पहले पति अंरविंद ने क्या कहा

Read Also: अगले साल इस महीने में लॉन्च होने जा रही है Subcompact SUV! अंजू के पहले पति अरविंद से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी उससे कोई बात नहीं हुई। वो गुस्से से भड़क गए और कहने लगे मेरा उससे कोई लेना देना नहीं, मेने ठेका नहीं ले रखा अंजू का। 5 महीने बाद अंजू फिर से सुर्खियों में आई है।