Dainik Haryana News

Annual Bonus : दीपावली पर ये कंपनी कर्मचारियों को देगी 314 करोड़ का बोनस

 
Annual Bonus : दीपावली पर ये कंपनी कर्मचारियों को देगी 314 करोड़ का बोनस
Tata Steel : अगर आप भी किसी कंपनी के कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके खुशियों की बहार लेकर आने वाली है। इस दीपावली कंपनियों ने कर्मचारियों के लिए 314 करोड़ रूपये का बोनस जारी किया है। आइए जानते हैं कौन सी हैं कंपनियां। जुड़े रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Tata Steel Share Price(नई दिल्ली): जब भी हमारी किसी कंपनी में नौकरी लगती है तो हम बहुत खुश होते हैं। बहुत सी कंपनियां ऐसी होती हैं जो सैलरी के साथसाथ त्योहारों पर बोनस भी देती हैं। इस बार भी दीपावली के त्योहार पर कर्मचारियों के लिए कंपनियों ने बड़े बोनस का ऐलान किया है। READ ALSO :Inflation Rates : आमजन को महंगाई का एक और झटका, खाने-पीने की चीजें हो जएंगी इतनी महंगी जी हां, दोस्तों हम बात कर रहे हैं टाटा स्टील( Tata Steel) की जिसने कर्मचारियों के लिए 314 करोड़ के बोनस का ऐलान कर बड़ी खुशी दी है। टाटा स्टील( Tata Steel) कंपनी ने वर्कर्स यूनियन के साथ समझौता करके हस्ताक्षर कर दिए हैं और 314.70 करोड़ रूपये के बोनस की घोषणा कर दी है। कंपनी के इस कदम से कर्मचारियों में खुशी की जहर दौड़ गई है। अगर कंपनी कर्मचारियों को समय समय पर बोनस देती रहती है तो वर्कर्स मन लगाकर खुशी से काम करते हैं।

जानें कितना मिलेगा बोनस?

बोनस की बात की जाए तो न्यूनतम बोनस 42,561 रूपये और अधिकतम 4,61,019 रूपये तक होगा। जमशेदपुर के डिप्टी लेबर कमिशनर राकेश प्रसाद, उपाध्यक्ष अत्रेयी सान्याल, प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन, वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रबंधन की और से अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, टीडब्ल्यू के अधिकारी और महासचवि सतीश कुमार सिंह ने समझौते पर साइन किए हैं। READ MORE :Haryana-Delhi Weather Update: हरियाणा और दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

कैसे रहा शेयर का हाल :

टाटा स्टील( Tata Steel) के शेयर की बात की जाए तो वह आल टाइम हाई पर चल रहा है। 5 सितंबर की बात की जाए तो कंपनी का शेयर 130 रूपये था। 52 वीक के हाई में 132.90 और लो में 95 रूपये पर करोबार कर रहा है।