Dainik Haryana News

Australia vs South Africa Live: साऊथ अफ्रीका की अच्छी शुरुआत, आस्ट्रेलिया को जीत के लिए बड़ी चुनौती

 
Australia vs South Africa Live: साऊथ अफ्रीका की अच्छी शुरुआत, आस्ट्रेलिया को जीत के लिए बड़ी चुनौती
AUS vs SA World Cup Match: आज विश्व कप का बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है, साऊथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया(Australia vs South Africa)के बीच। टास जीता साऊथ अफ्रीका ने और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। Dainik Haryana News   :World Cup 2023 Match(नई दिल्ली ): साऊथ अफ्रीका टीम की और से पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान टीमबा बवूमा और क्विंटन डिकाक जो पिछले मैच में शतक लगा चुके हैं। इस बार भी साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरूआत मिली और पहली पारी के लिए अच्छी साझेदारी देखने को मिली। डिकाक इस बार जबरदस्त फार्म में नजर आ रहे हैं। एक और शतक जड़ दिया। डिकाक ने लगातार 2 मैचों में दो शतक लगाए हैं। अफ्रीका टीम हर बार मजबूत होती है लेकिन उनको भाग्य का सहारा नहीं मिलता। हर बार उनको बाहर का रास्ता देखना पड़ता है। Read Also: Tranding Funny Jokes: हंसने का कोई समय नहीं होता साऊथ अफ्रीका टीम ने अपने पहले मैच में 428 रन बनाए थे जो अपने आप में एक रिकार्ड था, विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का। इसके बाद एक ही पारी में 3 शतक देखने को मिले वो भी एक रिकार्ड था। इस बार साऊथ अफ्रीका की युवा टीम फुल फार्म में नजर आ रही है। इस बार साऊथ अफ्रीका का खेल देख ऐसा लग रहा है जैसे किसी भी टीम के लिए इनको रोकना बड़ा ही चुनौती भरा काम रहने वाला है। साऊथ अफ्रीका की बल्लेबाजी खास कर इस बार जबरदस्त फार्म में नजर आ रही है आस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी में वो धार देखने को नहीं मिल रही जिसके लिए वो जानी जाती है। ग्लेन मैक्सवेल जो एक पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाज हैं वो आकर विकेट चटका रहे हैं। एडम जांपा जो उनके मैन स्पिन गेंदबाज हैं वो अपनी छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं। अगर आस्ट्रेलिया को विश्व कप में वापसी करनी है तो मैन गेंदबाजों का चलना बहुत जरूरी है साऊथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर एक बार फिर से खड़ा किया है जो चुनौती भरा काम रहने वाला है आस्ट्रेलिया के लिए। Read Also: New Launching : मार्केट में लॉन्च हुई धांसू बाइक, क्यों बनी लोगों की पसंद साऊथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 312 रनों का लक्ष्य आस्ट्रेलिया के सामने रखा है। साऊथ अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी के आगे आस्ट्रेलिया के लिए ये काम इतना आसान रहने वाला नहीहै। आस्ट्रेलिया की और से क्विंटन डिकाक ने सर्वाधिक 109 रन बनाए हैं।