Dainik Haryana News

आज Chandrayaan-3 बंट जाएगा दो हिस्सों में, जानें क्यों

 
आज Chandrayaan-3 बंट जाएगा दो हिस्सों में, जानें क्यों
Chandrayaan-3 : दोस्तों जैसा की आप जानते हैं 23 अगस्त को चंद्रयान 3 चांद पर लेंड करने जा रहा है। लेकिन उससे पहले आज 17 अगस्त को चंद्रयान 3 दोपहर एक बजे दो हिस्सों में बंट जाएगा। आइए खबर में जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होगा। Dainik Haryana News,Chandrayaan-3 Landing(नई दिल्ली): आज दोपहर एक बजे के आसपास प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल एक दूसरे से अलग होकर चंद्रयान 3 दो हिस्सों में बंट जाएगा। चंद्रयान 3 चांद के बेहद ही करीब जाकर अलग अलग हिस्सों में चांद की कक्षा में चक्कर लगाएगा। प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल( Propulsion Module and Lander Module) दोनों ही 100 गुना 100 किलोमीटर आॅर्बिट में एक दूसरे से अलग होकर चक्कर लगाएंगे। READ ALSO :India News : भारत में नमस्ते, पाकिस्तान में कैसे करते हैं स्वागत 17,18 और 20 तरीख को विक्रम लैंडर की डी आर्बिटिंग( d'arbitring) होगी, मतलब कक्षा से निकाल चांद की सतह पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 18 अगस्त की बात की जाए तो एक मिनट के लिए लैंडर को थर्स्टर को चलाकर सही दिशा दिखाई जाएगी। इसके बाद 20 तारीख को भी यही प्रक्रिया की जाएगी और चंद्रयान 3 को गोलाकार कक्षा में लाया जाएगा। मिशन के चार चरण पूरे हो चुके हैं और पांचवा चरण 17 से 20 अगस्त तक रहेगा। 23 अगस्त को शाम करीब 6 बजे लैंडर की साफ्ट लैंडिंग चांद की सतह पर करायी जाएगी.लैंड करते समय धूल ज्यादा होगी और धूल हटने का सभी को इंतजार है।

कैसे बाहर आएगा प्रज्ञान रोवर :

READ MORE :हरियाणा के इस शहर में भी बसा है एक Mini Ladakh धूल कम होने के बाद लैंडर के पेट से प्रज्ञान बाहर आएगा यानी बीच में से। प्रज्ञान चांद की सतह पर चलेगा और चांद का परीक्षण करेगा। परीक्षण करने के बाद प्रज्ञान विक्रम लैंडर को जानकारी देगा और विक्रम 100 किलोमीटर दूर चांद के ऊपर चक्कर लगाएगा और जानकारी देगा। वहां से प्रोपल्शन मॉड्यूल के जरिए बेंगलुरू में इंडियन डीप नेटवर्क के पास आएगी। जब भी प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर चलेगा तो भारत का तिरंगा और इसरो का लोगो नजर आएगा।