Dainik Haryana News

8 Electric Cars : मार्केट में गर्दा उड़ाने आ रही एक साथ 8 इलेक्ट्रिक कारें, जान लें सभी की कीमत

 
8 Electric Cars : मार्केट में गर्दा उड़ाने आ रही एक साथ 8 इलेक्ट्रिक कारें, जान लें सभी की कीमत
8 Electric Cars Launch : आज हम आपको भारत में लॉन्च होने वाली 8 ऐसी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ही मार्केट में देखी जा सकती हैं। आइए खबर में जानते हैं इन कारों के बारे में डिटेल से। Dainik Haryana News,8 Electric Cars Launch (चंडीगढ़): जगुआर लैंड रोवर एक ऐसी कंपनी है जो कारों का निर्माण करती है। जानकारी मिल रही है कि कंपनी आने वाले साल 2030 तक देश में 8 इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने जा रही है। हाल ही की बात की जाए तो कंपनी देश में इलेक्ट्रिक मॉडल 'जगुआर आई-पेस' को बेच रही है। जेएलआर(JLR) के मुख्य अधिकारी लेनार्ड होर्निक का कहना है कि अगले साल कंपनी ने इंडियन मार्केट के लिए रेंज रोवर बीईवी का ऑर्डर लेना शुरू कर देगी। साल 2025 तक इसे शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि साल 2039 तक हमारा लक्ष्य शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन मुक्त करना है। भारत में कम से कम 8 कारों को पेश किया जाना है। इंडियन वाहनों हुए होर्निक का कहना है कि जब इलेक्ट्रिक बदलाव की बात की जाती है। READ ALSO :Health Tips : जाने हर रोज एक कीवी खाने के फायदे उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में सब्सिडी को बढ़ावा देना, सही संख्या में चार्जिंग बुनियादी ढांचे की स्थापना और एक बेहतरीन उत्पाद (EV) कुछ आवश्यक चीजें हैं, जो देश में इलेक्ट्रिक कारों की स्वीकार्यता को प्रोत्साहित करेंगी. होर्निक ने कहा कि दुनियाभर की सरकारें सब्सिडी की पेशकश कर इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या सब्सिडी भारत में ईवी की बिक्री में वृद्धि में मदद कर सकती है, तो उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि (इलेक्ट्रिक कारों में) इस तरह के परिवर्तन को शुरू करने के लिए यह (सब्सिडी) बहुत महत्वपूर्ण है.'' होर्निक ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता के लिए सब्सिडी एक बड़ा कारक हो सकता है। READ MORE :Crime News : स्पा सेंटर में हो रहा था गलत काम, पुलिस ने दबोचा देश में कंपनी की कुल रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताते हुए होर्निक ने कहा कि जेएलआर का लक्ष्य रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर ब्रांड का विस्तार करना है, जो भारतीय बाजार में मजबूत हैं। कंपनी की और से जानकारी दी जा रही है कि इस साल भारतीय बाजार में पहली ही तिमाही में कंपनी की 100 प्रतिशत बिक्री बढ़ी है। कंपनी को बचे साल में भी अपनी दौड़ को तेज करने की उम्मीद जताई है।