Dainik Haryana News

Aaditay L-1 Mission: भारत एक बार फिर से इतिहास रचने से एक कदम दूर, आदित्य एल 1 पहुंचा आखिरी पड़ाव में

 
Aaditay L-1 Mission: भारत एक बार फिर से इतिहास रचने से एक कदम दूर, आदित्य एल 1 पहुंचा आखिरी पड़ाव में
ISRO Mission Aaditya L-1: यह तो आप सब जानते ही होंगे की चांद पर विजय पाने के बाद इसरो ने सूर्य की और अपना मिशन भेज दिया था। जैसे ही आदित्य एल 1 (Aaditay L-1 Mission)ने सूर्य की और अपना पहला कदम बढ़ाया था तब से लेकर अब तक सभी की नजर उस पर बनी हुई है। आदित्य एल 1 को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। Dainik Haryana News: India First Solar Mission(ब्यूरो): अब वो दिन दूर नहीं जब आदित्य एल 1 अपने निश्चित स्थान पर होगा। आदित्य एल 1 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। आदित्य एल 1 ने जब अपना सफर शुरू किया था तो उसे 15 लाख किलोमीटर की दुरी तय करनी थी और इन सब में 5 महीने का समय लगने वाला था। इस 15 लाख किलोमीटर की दुरी और 5 महीने का समय पुरा होने को आया। आदित्य एल 1 अब सूर्य के बेहद करीब पहुंच चुका है। जनवरी के महीने में आदित्य एल 1 एल 1 बिंदू पर स्थित होगा। भारत को ये पहला सोलर मिशन है। Read Also: Today Haryana Weather : हरियाणा में हर रोज बढ़ रही ठंड, क्या बीच में बारिश देगी दस्तक अगर भारत इसमें सफल होता है तो सूर्य के बारे मेंं बहुत सी बातों की जानकारी हमें मिलेगी जिससे आज तक हम नहीं जान पाए थे। आदित्य एल 1 सूर्य के बारे में गहन जानकारी जुटाने वाला है जिससे विज्ञान को बहुत मदद मिलने वाली है।

आदित्य एल 1 को मिली एक और बड़ी कामयाबी

आदित्य एल 1 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इसरो ने एक जानकारी देते हुए बताया है कि आदित्य एल 1 पर लगे आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट ने अपना संचालन शुश्र की दिया है। भारत के विज्ञान की सफलता में एक और अध्याय जुड़ने वाला है Read Also: Toll Tax Hike : हरियाणा के इन टोल प्लाजा पर अब देना होगा इतना टैक्स, सरकार को महंगाई का झटका