Dainik Haryana News

Aditya L-1 New Update:आदित्य एल-1 को लेकर इसरो ने दिया नया अपडेट, यहां तक पहुंचने में पाई सफलता

 
Aditya L-1 New Update:आदित्य एल-1 को लेकर इसरो ने दिया नया अपडेट, यहां तक पहुंचने में पाई सफलता
ISRO Solar Mission:  चंद्रयान 3 के बाद इसरो ने अपना सूर्य मिशन 2 सितम्बर को लांच किया था। भारत ने अपना पहला मिशन सूर्य की और भेजा है। चंद्रयान 3 के दोबारा से जीवित ना होने पर अब इसरो अपना ध्यान अपने सोलर मिशन पर बनाए हुए है। इसरो ने सफलता पूर्वक आदित्य एल-1 को छरती के गुरुत्वाकर्षण से बाहर निकाल दिया। Dainik Haryana News: India First Solar Mission(चंडीगढ़): इसरो ने 4 बार आदित्य एल-1 (Aditya L-1 )की स्थिति को बदलते हुए धरती के कक्ष से बाहर निकाल, एल-1 प्वाइंट की और बढ़ने लगा है। इसरो ने आदित्य एल-1 के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि आदित्य एल-1 की सेहत अभी तक अच्छी है और इसे सफलता से धरती से दूर भेज दिया गया है। आदित्य एल-1 तेजी से अपने लक्ष्य की और बढ़ रहा है। Read Also: Haryana : हरियाणा में रोजाना 9 महिलाएं हो रही हैं यौन शोषण की शिकार आदित्य एल-1 को छरती और सूर्य के बीच एल-1(Aditya L-1 )प्वाइंट पर स्थित किया जाएगा। धरती और सूर्य के बीच एल-1 से लेकर एल-5 तक प्वाइंट हैं। इनमें से एल-1 सबसे महत्वपूर्ण है। इसी पर इसरो अपने मिशन को स्थित करने वाला है। इन प्वाइंट की खास बात ये होती है कि इन पर ना धरती का गुरुत्वाकर्षण बल काम करता है और ना ही सूर्य का। आदित्य एल-1 को 15 लाख किलोमीटर का सफर 125 दिनों में तय करना है। अब तक आदित्य एल-1 9.2 लाख किलोमीटर का सफर तय कर चुका है और 38 दिनों का सफर भी तय कर चुका है। Read Also: PM Modi :  प्रधानमंत्री का वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य अभी 6 लाख किलोमीटर का सफर बाकी है और 3 महीने का समय। सभी की नजरें भारत के पहले सोलर मिशन की सफलता पर बनी है।