Dainik Haryana News

Aditya L-1 Live: आदित्य एल-1 ने एक और पड़ाव किया पार, सूर्य की तरफ एक और कदम बढ़ाया आगे

 
Aditya L-1 Live: आदित्य एल-1 ने एक और पड़ाव किया पार, सूर्य की तरफ एक और कदम बढ़ाया आगे
Suryaan Today Update: सूर्य की और तेजी से बढ़ रहा भारत का आदित्य एल-1 ने एक और कदम सूर्य की और बढ़ाया है। इसरो ने पहले आदित्य एल-1 की कक्षा को बदला गया था, इसमें इसरो ने सफलता प्राप्त की थी। एक बार फिर से आदित्य एल-1 की कक्षा को बदला गया है। आदित्य एल-1 फिर से सूर्य की और तेजी से बढ़ने लगा। Dainik Haryana News: ISRO Mission Aditya L-1(नई दिल्ली): 2 सितंबर को लांच किया गया मिशन आदित्य एल-1 के बारे में इसरो ने जानकारी देते हुए बताया है कि आदित्य एल-1 ने दूसरी बार सफलता से अपनी कक्षा बदल लिया है। आज सुबह ही 5 सितंबर मंगलवार को आदित्य एल-1 ने अपनी कक्षा बदली है। एक बार फिर से सूर्ययान तेजी से सूर्य की और बढ़ चला है। इसरो ने बताया की आदित्य एल-1 अब से 16 दिनों तक धरती के इर्द गिर्द चक्कर लगाएगा। 10 सितंबर को फिर से आदित्य एल-1 की कक्षा को बदला जाएगा। 16 दिन बाद आदित्य एल-1 धरती की कक्षा से बाहर निकलकर सुर्य की और आगे बढ़ेगा। लगातार लांच के बाद से इसके कक्ष में बदलाव किया जा रहा है। Read Also: UPI यूजर्स के लिए RBI ने जारी किया अलर्ट, जानें पूरी बात

आदित्य एल-1 कब भेजेगा पहली तस्वीर

आदित्य एल-1 सूर्य तक 125 दिनों का सफर तय करने का बाद पहुंचने वाला है। इसके बाद एल-1 बिंदू पर पहुंचने के बाद इसके सभी पेलोड को खोला जाएगा। इसके बाद आदित्य एल-1 अपनी पहली तस्वीर फरवरी यां मार्च के महीने में भेजेगा।

कितने दिनों के लिए बनाया गया है आदित्य एल-1

इसरो ने जानकारी दी है कि आदित्य एल-1को 5 साल के लिए बनाया गया है। यदि इसके बाद भी सही सलामत रहा तो अगले 15 सालों तक भी काम कर सकता है। आदित्य एल-1 जब 125 दिनों का सफर तय करके एल-1 बिंदू पर स्थित किया जाएगा इसके बाद आदित्य एल-1 हर रो 1440 फोटो इसरो को भेजेगा। Read Also: Today Weather Update: हरियाणा में बारिश देगी दस्तक, ठंडी हवा के साथ रहेगी झमाझम बूंदाबांदी 18 सितंबर के बाद आदित्य एल-1 को धरती की कक्षा से निकाल सूर्य की और भेजा जाएगा। आज सुबह ही तीन दिन में तीसरी बार आदित्य एल-1 की कक्षा को बदला गया है। भारत का आदित्य एल-1 अच्छे से काम कर रहा है और तेजी से अपने मिशन की और बढ़ रहा है।