Dainik Haryana News

Aditya L-1 Live: आदित्य एल-1 पहुंचा सूर्य के और नजदीक, आसमान में दिखा चौंकाने वाला रहस्य

 
Aditya L-1 Live: आदित्य एल-1 पहुंचा सूर्य के और नजदीक, आसमान में दिखा चौंकाने वाला रहस्य
Mission Solar: भारत का आदित्य एल-1 मिशन तेजी से सूर्य की और बढ़ रहा है। आदित्य एल-1 अब धरती के कक्ष से बाहर जाने को पुरी तरह तैयार है। इसके बाद आदित्य एल-1 अपने लक्ष्य की और बढ़ेगा। आदित्य एल-1 को लांच किए आज 12 दिन का समय होने को आया। तीन बार आदित्य एल-1 की कक्षा को बदला जा चुका है, एक अंतिम बार और इसकी कक्षा को बदला जाएगा और फिर यह धरती के गुरुत्वाकर्षण बल से बाहर निकल जाएगा। Dainik Haryana News: ISRO Mission Aditya L-1(चंडीगढ़): आदित्य एल-1 को 2 सितंबर को लांच किया गया था और आज 14 सितंबर है, आदित्य एल-1 लगातार अपने मिशन की और बढ़ रहा है। इसे धरती और सूर्य के बीच एल-1 प्वाइंट पर स्थित किया जाएगा।

क्या आदित्य एल-1 सूर्य के ताप को सहन कर पाएगा

आदित्य एल-1 सूर्य से बहुत दूरी पर रहने वाला है। सूर्य का ताप इस तक पहुंचेगा जरूर लेकिन सूर्य के ताप को आसानी से सहन कर पाएगा। सूर्य के बाहय आवरण की जानकारी जुटाने के लिए इसमें बहुत से यंत्र लगे हैं। Read Also: Khan Sir : खान सर के नियमों को करें फॉलो,जीवन में मिलेंगी सफलता सूर्य के तीनों मंडलों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए आदित्य एल-1 में 7 उपकरण लगे हैं। आदित्य एल-1 सूर्य से 14 करोड़ 85 लाख किलोमीटर की दूरी पर रहने वाला है। सूर्य का तापमान 1.5 करोड़ डिग्री सेल्सियस रहता है। आप इस बात से हिसाब लगा सकते हैं कि इतने अधिक तापमान के होने से जो कुछ भी सूर्य के नजदीक पहुंचेगा वो पिघल जाएगा। आदित्य एल-1 ने पहले धरती और चंद्रमा की तस्वीर भेजी थी। इसके बाद आदित्य एल-1 ने सूर्य की सेल्फी ली है। Read Also: Harley Davidson की सबसे सस्ती बाइक लॉन्च, जानें ले खासियत आदित्य एल-1 को 125 दिन का सफर तय करना है जिसमें से 12 दिन का तय कर चुका है और अभी बहुत बाकी है। अगर सब ऐसे ही चलता रहा तो आदित्य एल-1 भारत का पहला सूर्य मिशन होगा।