Dainik Haryana News

Chandrayaan 3: यहां तक सुरक्षित पहुचा चंद्रयान 3, लेकिन आगे आने वाली है सबसे बड़ी चुनौती

 
Chandrayaan 3: यहां तक सुरक्षित पहुचा चंद्रयान 3, लेकिन आगे आने वाली है सबसे बड़ी चुनौती
Mission Chandrayaan 3 Today Update: इसरो ने अंतरिक्ष में अपनी पहचान बनाने के लिए अपना तीसरा प्रयास किया है। भारत का चंद्रयान 3, 40 दिन के अपने सफर में हर रोज नया अध्याय लिखने में लगा है। चंद्रयान 3 चांद के बेहद ही नजदीक पहुंच चुका है। आज 14 अगस्त है धीरे-धीरे करते हुए चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को चांद पर उतारा जाएगा। Dainik Haryana News: ISRO(ब्यूरो): चंद्रयान 3 ने चांद की कक्षा में जाते ही चंद्रमा की तस्वीर भेजनी शुरू कर दी है। जहां चंद्रयान 3 अपनी साफ्ट लैंडिंग करने वाला है चांद के उस ध्रुव पर आज तक उतरने की कोशिश किसी ने नहीं की है। चंद्रयान 3 चंद्रमा की डार्क साइड पर उतरने वाला है। जहां इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं जो कई किलोमीटर तक एक-एक गड्ढा फैला है। चंद्रयान 3 ने अभी तक सारे पड़ाव बड़ी ही आसानी से पुरे किए हैं। लेकिन चंद्रयान 3 के लिए सबसे मुश्किल घड़ी शुरू होती जा रही है। रूस का लूना-25 भी चांद की उसी डार्क साइड पर उतरने के लिए उड़ान भर चुका है। Read Also: Haryana Scheme : हरियाणा सरकार बेटियों को दे रही 5 हजार रूपये, कौन ले सकता है योजना का लाभ दोनों ही चंद्रमा पर पड़ोसी होने वाले हैं। इसरो ने अपने पहले 2 मिशन को ध्यान में रखते हुए। चंद्रयान 1 और 2 की गलतियों से सिखते हुए चंद्रयान 3 में बहुत से बदलाव किए हैं, जो चंद्रयान 3 को चांद पर उतरने की हर प्रकार से सहायता करने वाले हैं। इसमें लगे सैंकड़ों सेंसर और हाई कमरे। चंद्रयान 3 चांद पर 14 दिन काम करने वाला हो जो इसरो के पास चांद पर पानी भूकंप, तथा चांद का वह भाग जो कम ही दिखाई देता है वहां के बहुत से रहस्य को उजागर करने का काम करने वाला है। इसरो और पुरे भारत को 23 अगस्त का इंतजार कर रहा है। 23 अगस्त के दिन चांद पर भी तिरंगा फहराएगा। Read Also: DA Hike : महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर वित्त मंत्री ने जारी किए नए आदेश,केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले चंद्रयान तीन के लिए सबसे मुश्किल समय उसकी चांद पर लैंडिंग रहने वाली है। लेकिन चंद्रयान 3 में किए गए बहुत से बदलाव उसके चांद पर साफ्ट लैंडिंग करवाने में सहायता प्रदान करने वाले हैं, 9 दिन का ही समय रहता है भारत के इतिहास रचने में।