Dainik Haryana News

Chandrayaan 3 Live: 23 अगस्त का दिन ही क्यों चुना इसरो ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए

 
Chandrayaan 3 Live: 23 अगस्त का दिन ही क्यों चुना इसरो ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए
Chandrayaan 3 Mission: भारतीय विज्ञान का अनुसंधान केन्द्र इसरो के दवारा लांच किया गया चंद्रयान 3 इतिहास रचने से बस कुछ ही कदम दूर है। विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतरने के लिए पुरी तरह से तैयार है। चंद्रयान 3 अब चांद से बस 25 किलोमीटर दूर है। धीरे-धीरे विक्रम लैंडर को चांद को और करीब लाया जा रहा है। इसरो ने टविट कर कहा है कि अब तक चंद्रयान 3 चांद की कक्षा में सही से काम कर रहा है। Dainik Haryana News: Moon Mission ISRO(नई दिल्ली): चंद्रयान 3 की स्पीड को कम करने के लिए रविवार को दूसरा और अंतिम डि-बूस्ट किया गया। इसके बाद नजरें टिकी हैं 23 अगस्त पर। रूस के लूना-25 के क्रैश होने के बाद अब सभी की नजरें चंद्रयान 3 पर बनी हैं। 23 अगस्त को चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग करने के बाद भारत अमेरिका, चीन, और सोवियत संग के बाद चौथा ऐसा देश बन जाएगा जिसने चांद पर अपने कदम जमाए। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन जाएगा। Read Also: Anganwadi Recruitments 2023 : आंगनवाड़ी में निकली नई भर्तियां,कल से आवेदन शुरू

रूस का लूना-25 कैसे क्रेश हुआ।

जब लूना-25 चांद के 100 किलोमीटर दूर था और इसको अब एक दम से चांद के 18 किलोमीटर के दायरे में लेकर जाना था। बस यहीं से गडबडी की खबर सामने आई। स्पेस एजेंसी से इसका संपर्क टूट गया। जब लूना-25 को चांद की अंतिम कक्षा में ले जाया जा रहा था, समय पर इसका इंजन शूरू ही नहीं हो पाया। जिसकी वजह से लूना-25 चांद के कक्ष में आगे बढ़ने की वजाहे उसकी सतह से ही टकरा गया।

आज क्या किया चंद्रयान 3 ने

आज चंद्रयान 3 चांद से बस 25 किलोमीटर ही दूर है। चंद्रयान 3 की गति धीमी करने में सफलता मिल चुकी है। चांद की आखिरी कक्षा में पहुंच चुका है। इसके बाद बस लैंडिंग ही करना बाकी है। Read Also: Haryana Latest News : घर बैठे बेरोजगारों को इतने पैसे की मदद दे रही हरियाणा सरकार

23 अगस्त के दिन को ही क्यूं चुना गया

23 अगस्त को चांद पर दिन निकलेगा। रात के समय चांद का तापमान -200° रहता है। रात के समय चंद्रयान 3 के रोवर अच्छे से काम नहीं कर पाएंगे। इसलिए चंद्रयान 3 के लिए आखिर के 18 मिनट बेहद ही अहम रहने वाले हैं।