Dainik Haryana News

Chandrayaan 3 Live Update: आखिर चांद पर ऐसा क्या है, भारत कर रहा अपना तीसरी प्रयास और देश भी हैं जाने को आतुर

 
Chandrayaan 3 Live Update: आखिर चांद पर ऐसा क्या है, भारत कर रहा अपना तीसरी प्रयास और देश भी हैं जाने को आतुर
Mission Chandrayaan 3: भारत का चंद्रयान 3 लगातार सफलता पाते हुए चांद की और बढ़ रहा। जैसे-जैसे चंद्रयान 3 चांद की बढ़ रहा है वैसे ही भारत की ही नहीं पुरी दुनिया की नजर इस पर बनती जा रही है। पहले 2 प्रयास के बाद एक बार फिर से भारत मून मिशन पर कुद पड़ा है। Dainik Haryana News: Chandrayaan 3 vs Luna-25(ब्यूरो): भारत के बाद रूस ने भी अपना लूना-25 को लांच कर चुका है। अमेरिका और चीन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपने लोगों को उतारने की कोशिश में लगे हैं, उनका कहना है कि साल 2030 तक वो ऐसा कर सकते हैं। अब एक सवाल आखिर चांद पर ऐसा बेशकीमती क्या है जो दुनिया के देश वहां जाने के लिए इतने उत्सुक हैं। भारत भी चांद पर जाने के लिए अपना तीसरा मिशन लांच कर चुका है। पुरी दुनिया की नजर चंद्रयान 3 पर बनी है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने के बाद भारत एक नया इतिहास रचेगा। भारत और रूस दोनों के चंद्रयान जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले हैं अपने साथ लैंडर लेकर गए हैं। Read Also: Business News : इस खेती से किसानों को मिल रहा लाखों का फायदा

चांद पर इस दुर्लभ चीज के होने की जताई आशंका

वैज्ञानिकों का मानना है कि चांद पर हीलियम का आइसोटोप है जो धरती पर बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। परंतु चांद पर इसका भरमार होने की खबर है। चांद पर पानी भी हो सकता है। बड़े-बड़े पहाडों में बर्फ हो सकता है तथा पानी भी हो सकता है। भारत और रूस के चंद्रयान इसी मिशन पर निकले हैं। इनके वहां पहुंचते ही चांद के बहुत से रहस्य उजागर होंगें। भारत के चंद्रयान 3 ने 14 जुलाई को अपनी उड़ा भरी थी और 40 दिन का समय लेते हुए23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला है। Read Also: Tiranga Recipe: बेहद ही स्वादिष्ट बनती है ये तिरंगा रेसिपी, जरूर बना लें आज दूसरी और रूस ने 11 अगस्त को अपना लूना-25 लांच किया जो 21 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने की कोशिश करेगा। दोनों ही चंद्रयानों का लक्ष्य एक समान ही रहने वाला है और दोनों ही चांद की डार्क साइड पर उतरने वाले हैं।