Dainik Haryana News

Chandrayaan 3 Live Update: अगर चंद्रयान 3 के लैंडिंग के समय कोई गड़बड़ हुई तो, क्या करेगा चंद्रयान 3?

 
Chandrayaan 3 Live Update: अगर चंद्रयान 3 के लैंडिंग के समय कोई गड़बड़ हुई तो, क्या करेगा चंद्रयान 3?
ISRO Mission Moon: भारत का चंद्रयान 3 एक महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है आसमान में चक्कर लगाते हुए। रूस के लूना-25 के क्रैश लैंडिंग के बाद अब पुरी दुनिया की नजर चंद्रयान 3 पर टिकी है। क्या होगा अगर चंद्रयान 3 के लैंडिंग में कुछ दिक्कत आई तो चंद्रयान 3 क्या करेगा। किस टेक्नालॉजी का इस्तेमाल करेगा चंद्रयान 3। Dainik Haryana News: Chandrayaan 3 Landing Time And Date(नई दिल्ली): चंद्रयान 3 को 11 जुलाई को लांच किया गया। कम फयूल और कम लागत से चंद्रयान 3 को धरती की फोर्स का प्रयोग कर धीरे-धीरे चांद की और बढ़ा। चंद्रयान 3 को चांद पर उतरने में अब ज्यादा समय नहीं बचा। चंद्रयान 3 को सफलता से मॉड्यूल और विक्रम लैंडर को अलग कर दिया। इसके बाद कल रात को लैंडर को डी- बूस्ट कर विक्रम लैंडर की रफ्तार को धीमा कर दिया गया। चंद्रयान 3 को 23 अगस्त की शाम को 5.47 पर इतिहास रचना है। साफ्ट लैंडिंग कर भारत का परचम चांद पर लहराना है. Read Also: Bihar Govt : सरकार किसानों को दे रही 2.5 लाख रूपये, जानें कैसे मिलेंगे पैसे इसरो ने बताया है कि चंद्रयान 3 अब अपने मॉड्यूल से अलग हो चुका है। आगे का सफर अब विक्रम लैंडर को अकेले ही तय करना है। विक्रम लैंडर अब चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है। चांद के 25 किलोमीटर के दायरे में चक्र लगा रहा है। 2 दिन का समय और रहता है इसके बाद चंद्रयान को 23 अगस्त की शाम 5.47 पर चांद की सतह पर उतारने की प्रकिया शुरू की जाएगी और 6.04 मिनट पर इसे साफ्ट लैंडिंग करवा दिया जाएजा। लूना-25 के क्रैस होने के बाद अब सभी की नजरें चंद्रयान 3 पर टिकी हैं।

क्या होगा यदि लैंडिंग करते समय कुछ दिक्कत आई तो

इसरो का कहना है की यदि चंद्रयान 3 के लैंडिंग के समय किसी प्रकार की दिक्कत आई तो विक्रम लैंडर को चांद पर उतरने के लिए अगली सुबह का इंतजार करना होगा और चांद पर अगली सुबह 28 दिन बाद होगी। Read Also: New Vande Bharat Train : वंदे भारत ट्रेन का कलर और फीचर्स देख खुशी से उछल पड़ेंगे आप, सफर करने में आएगा और भी मजा 23 अगस्त को चांद पर दिन निकलेगा, इसी बीच चंद्रयान 3 को चंद्रमा की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने की कोशिश की जाएगी। आप सब की दुआओं के लिए धन्यवाद इस बार चंद्रयान 3 के चांद पर लैंडिंग करने के चांस सबसे ज्यादा हैं।