Dainik Haryana News

Chandrayaan 3 Today Live Update: शुरू हुई चंद्रयान 3 की अंतिम प्रकिया, चांद से महज 30 किलोमीटर दूर है चंद्रयान 3

 
Chandrayaan 3 Today Live Update: शुरू हुई चंद्रयान 3 की अंतिम प्रकिया, चांद से महज 30 किलोमीटर दूर है चंद्रयान 3
ISRO Moon Mission: अब 23 अगस्त का वो दिन दूर नहीं जब चंद्रयान 3 चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग कर दूनिया को अपनी ताकत दिखाएगा। पहले रूस के लूना -25 पर पुरी दुनिया की नजर टीकी है जो कल 21 अगस्त को चांद पर अपने कदम रखने वाला है और इसके ठीक 2 दिन बाद भारत का चंद्रयान 3 चांद की सतह को छुएगा। Dainik Haryana News: Chandrayaan 3 Landing Time(नई दिल्ली): शुरू हुई चंद्रयान 3 की अंतिम प्रकिया, चांद से महज 30 किलोमीटर दूर है चंद्रयान 3 विक्रम लैंडर अब चंद्रमा से मजह 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर ही रह गया है। चंद्रयान 3 का दूसरा डी बूस्टिंग आज रात 1.55 am पर पुरा हुआ। इसके बाद लैंडर की चांद से अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर और न्यूनतम दूरी 25 किलोमीटर रह चुकी है। ISRO ने एक टविट कर जानकारी दी है कि दूसरे डी बूसट के बाद अब विक्रम लैंडर की अंदरूनी जांच की जाएगी। बूस्टिंग में चंद्रयान 3 की स्पीड को कम किया गया। अब सुबह होने तक इसे यही इंतजार करना होगा। यहीं से 23 अगस्त को 5.47 शाम के समय लैंडिंग कराई जाएगी। Read Also: Haryana News: हिसार चंडीगढ़ हाइवे पर बड़ा हादसा, रोडवेज बस पलटी यदि किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो लैंडर को अगली सुबह का इंतजार करना होगा जो चांद पर 28 दिन के बराबर है। यहीं से 30 किलोमीटर की दूरी से ही चंद्रयान 3 को चांद पर उतारने की कोशिश की जाएगी। चंद्रमा की सतह पर लैंडर को उतारने का काम 20 मिनट तक लगने वाले हैं और यही वो 20 मिनट हैं जो सबसे महत्वपूर्ण हैं। आखिर के वो पल जो सफलता पर निर्भर करते हैं। पुरे देश के दिलों की धड़कन तेज हो चुकी है। चंद्रयान 3 के साफ्ट लैंडिंग करते ही 6 टायरों वाला रोवर बाहर निकलेगा जो चांद की सतह पर उतरते ही अपने टायरों से अशोक स्तंभ और इसरो का लोगो चंद्रमा की सतह पर जोड़ेगा। कल भी पुरी दुनिया की नजर चांद पर रहेगी और उसके 2 दिन बाद भी। Read Also: Accident : लेह के केरी में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 9 सैनिकों की शहादत चंद्रमा पर 28 दिन की रात होती है और 23 अगस्त के दिन चांद पर सवेरा होने वाला है। जिसको देखते हुए 23 अगस्त का दिन चुना गया है। यदि कुछ गडबड हुई तो विक्रम लैंडर को 28 दिन का लंबा इंतजार करना पड़ेगा फिर से चांद पर उतरने के लिए। सफल लैंडिंग के बाद चांद पर अपना यान उतारने की लिस्ट में भारत भी शामिल हो जाएगा। ये कोई छोटी कामयाबी नहीं होगी। इसरो की ये सफलता देश की गरिमा को बहुत ऊंचाईयों तक लेकर जाएगी। बस अब तो इंतजार है 23 अगस्त की उस शाम का जब भारत चंद्रमा पर अपनी छाप छोड़ेगा।