Dainik Haryana News

Chandrayaan 3 Today Live Update: आज का दिन है भारत के लिए इतिहास रचने का दिन, पुरे भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की नजर टीकी चंद्रयान 3 पर

 
Chandrayaan 3 Today Live Update: आज का दिन है भारत के लिए इतिहास रचने का दिन, पुरे भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की नजर टीकी चंद्रयान 3 पर
Chandrayaan 3  Today Moon Mission: आखिर आज वो समय आ ही गया जब चंद्रयान 3 लंबे समय 40 दिन बाद चांद की सतह पर उतरने को तैयार है। पुरे देश के दिल की धड़कन आज जोर-जोर से धड़क रही है। आखिर के वो पल रहने वाले हैं बेहद ही मुश्किल और कठिन। Dainik Haryana News: Chandrayaan 3  Live Landing(नई दिल्ली): दोस्तों आज भारत के चंद्रयान 3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने का समय आ गया है। आज शाम 5 बजकर 47 मिनट पर तकरीबन 6 बजे के आस पास विक्रम लैंडर चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला है। इसरो वैज्ञानिकों को ठीक से खाए पिए और सोए आज 40 दिन का समय होने को आया। आज सभी के इंतजार की घड़ी खत्म होने को आई। बस अभी तो पुरी दुनिया की नजरें चंद्रयान 3 के लैंडिंग पर टीकी हैं। विक्रम लैंडर इस समय चांद के बेहद ही करीब पहुंच चक्कर लगा रहा है।(Today Chandrayaan 3 Landing Time) Read Also: Haryana : हरियाणा की 450 वैध कॉलोनियों की लिस्ट जारी, चेक करें अपनी कॉलोनी का नाम पहले चंद्रयान 3 को लैंडिंग की सही पोजीशन में लाया जाएगा और फिर उसके बाद जब विक्रम लैंडर की दूरी चांद से 15 किलोमीटर से कम रह जाएगी तो शुरू होगी विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर उतारने की प्रकिया। आखिरी के वो 20 मिनट पुरे देश की दिल की धड़कन तेज कर देगा। 4 साल की मेहनत और 40 दिन के इंतजार का फल इनही 20 मिनटों पर टिका है। जैसे ही चंद्रमा पर सुर्य की पहली किरण पड़ेगी, वैसे ही आज शाम भारतीय समय अनुसार 6 बजकर 4 मिनट पर विक्रम लैंडर चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला है। चांद की सतह को छुते ही जैसे ही चंद्रयान 3 साफ्ट लैंडिंग करेगा। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा जिसने चांद के साऊथ पोल पर अपना चंद्रयान उतारा हो। Read Also: Home Business Idea : किसान ने घर में ही शुरू किया बिजनेस, आज कमाता है महीने के एक लाख रूपये चांद पर उतरने की बात करें तो भारत का नंबर चौथा होगा। आज के दिन पर सभी की नजरें टिकी हैं । बस इंतजार है तो उस साम का जब चंद्रयान 3 चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करता दिखाई देगा। रूस के लूना-25 के क्रैश होने के बाद अब पुरी दुनिया की नजर चंद्रयान 3 पर बनी है। चंद्रयान 3 के सफल होने के चांस इस बार बहुत जयादा हैं। कहीं जाइएगा नहीं हम आपको चंद्रयान 3 के पल-पल की खबर देते रहेंगे।