Dainik Haryana News

Chandrayaan 3 Today Update: यहां तक पहुँचाने के बाद विक्रम लैंडर ने किया चंद्रयान को अलविदा, चांद की और किया रवाना

 
Chandrayaan 3 Today Update: यहां तक पहुँचाने के बाद विक्रम लैंडर ने किया चंद्रयान को अलविदा, चांद की और किया रवाना
Mission Moon: आज के दिन यानी 17 अगस्त को चंद्रयान 3 ने एक और बड़ा मुश्किल पड़ाव पुरा कर लिया है। चंद्रयान 3 पर इसरो ही नहीं नासा तक की नजर टीकी है। चांद के डार्क साइड पर उतरने वाला पहला देश भारत बनने जा रहा है। भारत लगातार 3 प्रयास कर चुका है। अपने तीसरे प्रयास में सफल होने में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। Dainik Haryana News: Chandrayaan 3(ब्यूरो): आज इसरो ने एक और सफल कदम चांद की और बढ़ाया है। चंद्रमा तक पहुंचने के लिए चंद्रयान 3 ने बहुत सी मुश्किलों का सामना किया है। चंद्रयान 3 ने चांद पर पहुंचने से पहले एक और बड़ी बाधा को पार कर लिया। यह बाधा थी मॉड्यूल से विक्रम लैंडर को अलग करना जोकी आज सफलता पूर्वक हो चुका है। चांद की सतह तक पहुंचने का आगे का सफर विक्रम लैंडर अकेले ही तय करने वाला है। आज से चंद्रयान 3 का और भी कठिनाइयों से भरा समय शुरू हो चुका है। 23 अगस्त का वो दिन जिस दिन चंद्रयान 3 चांद की सतह पर उतरेगा, उसके लिए एक सप्ताह से भी कम का समय रहता है। आज चंद्रयान 3 को अपने सफर पर निकले एक महीना 3 दिन का समय हो चुका है। Read Also: Haryana : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे घर बैठे 30 हजार रूपये आज जैसे ही मॉड्यूल से विक्रम लैंडर अलग हुआ, वैसे ही इसरो ने इसकी जानकारी सांझी करते हुए प्यारा सा टविट कर लिखा यहां तक छोड़ने का शुक्रिया दोस्त। आगे का सफर अब विक्रम साराभाई जिन्हे भारतीय अंतरिक्ष का पितामह कहा जाता है। उनके नाम से छोड़ा गया विक्रम लैंडर एक नया इतिहास बनाने के बेहद ही करीब पहुंच चुका है। एक महीने और 3 दिन की दोस्ती मॉड्यूल और विक्रम लैंडर की दोस्ती बेहद ही खास रही एक अच्छे दोस्त की तरह मॉड्यूल ने हर मुश्किल में लैंडर का साथ दिया। जैसे ही लक्ष्य नजदीक आया दोनों ने एक दुसरे को अलविदा कह दिया। मॉड्यूल कहीं अंतरिक्ष में गुम हो जाएगा, जिस प्रकार एक अच्छा दोस्त किसी बात का क्रेडिट नहीं लेता वेसे ही मॉड्यूल विक्रम लैंडर से अलग होकर करता दिखा। Read Also:Employes Bonus : 13 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 4 हजार रूपये का बोनस, क्या आपको भी किया शामिल  मॉड्यूल कहीं अंतरिक्ष में खो जाएगा तो विक्रम लैंडर चांद की सतह को छुने के लिए उसकी और सान से बढ़ चला। आज दोनों दोस्तों के रास्ते अलग-अलग हुए। चंद्रयान 3 आज से 6 दिन बाद 23 अगस्त की शाम एक अलग ही कहानी लिखता नजर आएगा।