Dainik Haryana News

Chandrayaan 3 Today Update: चंद्रयान 3 चांद के और भी करीब, आज पहुचा पांचवे ऑर्बिट में

 
Chandrayaan 3 Today Update: चंद्रयान 3 चांद के और भी करीब, आज पहुचा पांचवे ऑर्बिट में
Moon Mission: जब से चंद्रयान 3 को लांच किया गया है तब से लेक अब तक सभी भारतीयों की नजर उस पर टीकी है। भारत का चंद्रयान 3 अपना आधे से ज्यादा सफर तय कर चुका है। धीरे-धीरे चंद्रयान 3 को चांद की और धकेला जा रहा है। Dainik Haryana News: ISRO Mission Chandrayaan 3 (ब्यूरो): चंद्रयान 3 को 5 अगस्त के दिन चांद की कक्षा में प्रवेश करवाया गया तब से लेकर अब तक उसे धीरे-धीरे चांद पर उतारने के लिए धकेला जा रहा है। पहले 6 अगस्त को यह प्रयास किया गया उसके बाद 9 और फिर 14 अगस्त को तीन बार चंद्रयान 3 को चांद की और ले जाया गया है। चंद्रयान 3 का लैंडिंग का समय नजदीक आता चला जा रहा है। चंद्रयान 3 ने 14 अगस्त को चांद के 5 वें ऑर्बिट के चरण को सफलता से पुरा कर लिया। अब इसरो दवारा लैंडर को अलग करने की तैयारी चल रही है। Read Also: Home Loan Subsidy: होम लोन पर सरकार देने जा रही अच्छी खासी सब्सिडी, इन लोगों को मिलेगा फायदा इसरो ने टविट करते हुए लिखा की आज की फायरिंग सफर रही अब इसके मॉड्यूल को लैंडर से अलग करने का काम किया जाएगा जिसके लिए 17 तारीख को यह काम किया जाएगा। जैसे जैसे चंद्रयान 3 का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे ही इसरो और देश वासियों के दिलों की धड़कन तेज होती जा रही है। 17 अगस्त को लैंडर को अलग करने का काम किया जाएगा। इसके बाद चंद्रयान 3 के लिए सबसे मुश्किल समय शुरू होगा। इसके बाद से लगातार चंद्रयान 3 चांद की और बढ़ेगा। 23 अगस्त को सबसे बड़ा दिन निकलेगा। जब चंद्रयान 3 के वो आखरी 10 मिनट जब वो चांद पर लैंड करने वाला होगा। यह दिन भारत के लिए एक नया कामयाबी का सवेरा लेकर आएगा। Read Also: Haryana : हरियाणा के लोगों को इस योजना के तहत मिलेंगे महीने के 2 हजार रूपये जो आज तक कोई नहीं कर पाया इसरो वो कर दिखाएगा। चंंद्रयान 3 चांद की डार्क साईड पर लैंड करने वाला है। चांद पर सफल परिक्षण के बाद बहुत से रहस्यों से पर्दा उठने वाला है। रूस का लूना 25 भी इसी दौड़ में शामिल है।