Dainik Haryana News

Google Year in Search 2023 : बाप रे! गूगल पर इस साल भारतीयों ने इस चीज को किया सबसे ज्यादा सर्च, देख लें लिस्ट

 
Google Year in Search 2023 : बाप रे! गूगल पर इस साल भारतीयों ने इस चीज को किया सबसे ज्यादा सर्च, देख लें लिस्ट
Google News : जैसा कि आप जानते हैं गूगल एक सर्च इंजन है और हर एक चीज के बारे में हमें यहां से जानकारी मिलती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस पूरे साल लोगों ने सबसे ज्यादा कौन सी चीज को सर्च किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में जो आपको भी हैरान कर देगी। Dainik Haryana News,Google Year in Search 2023 (ब्यूरो): साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है और कुछ ही दिन बाकि हैं। ऐसे में डाटा निकलकर सामने आया है कि इस साल भारतीय लोगों ने गूगल पर क्या सर्च किया है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं। हर रोज लाखों करोड़ों लोग गूगल पर चीजों को सर्च करते हैं, इस साल भी हर साल की तरह लोगों ने अलग अलग चीजों को सर्च किया, सवाल पूछे, देखा तो पता चला है कि सबसे ज्यादा लोगों ने कौन से टॉपिक को सर्च किया है। गूगल ने 'ईयर इन सर्च 2023'(Google Year in Search 2023) की लिस्ट जारी की है, जिसमें न्यूज, इंटरटेंमेंट, मीम्स, ट्रैवल, रेसिपी और कई टॉपिक्स शामिल हैं.इस साल सबसे ज्यादा गूगल पर जो चीज सर्च हुई है वो चंद्रयान 3 है जिसे सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया है। गूगल ने आखिरी रिपोर्ट में कहा है कि चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचार जगत को सुर्खियों में ला दिया है, इस घटना के बारे में घरेलू से लेकर विश्व स्तर पर लोगों ने सर्च किया है इसलिए भी महत्वपूर्ण थी, क्योंकि च्रद्रयान के दक्षिणी ध्रुव पर किसी भी देश की पहले लैंडिग नहीं हुई है। READ ALSO :Weather Update : उत्तर भारत के इन राज्यों में मौसम ने ली करवट, पड़ रही कड़ाके की ठंड

कर्नाटक इलेक्शन(Karnataka Election) :

इस साल कर्नाटक इलेक्शन को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। कर्नाटक विधानसभा के सभी 224 सदस्यों को चुनने के लिए 10 मई 2023 को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हुए हैं। जहां कांग्रेस ने 135 सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाई.

इजरायल और हमास युद्ध(Israel and Hamas war) :

इन सबके बाद सबसे ज्यादा इजरायल और हमास के युद्ध को सर्च किया है जिस लड़ाई में लोगों की और सैनिकों की मौत हो रही है। इसके बाद फिल्ममेकर और एक्टर सतीष कोशिक जिनका निधन 9 मार्च को हुआ था उनको लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है।

बजट को किया गया सर्च(Budget was searched) :

हर साल की तरह बजट फरवरी के महीने में पेश होता है और इस साल भी सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया है। केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी, 2023 को संसद में केन्द्रीय बजट 2023-24 पेश किया था. READ MORE :Indian Railway : यात्रियों ने हाईजैक किया एसी कोच, देखें कैसे

तुर्कि में भूकंप(Earthquake in Turkey) :

इस साल ही तुर्कि में भयानक भूकंप देखने को मिला था जिसमें हजारों लोग बेघर हुए, हजारों लोगों की मौत हुई थी। इसे भी सबसे ज्यादा लोगों ने सर्च किया है।