Dainik Haryana News

Indian Passport : जानिए, क्या होती है पासपोर्ट बनने की प्रोसेस

 
Indian Passport : जानिए, क्या होती है पासपोर्ट बनने की प्रोसेस
Dainik Haryana News : Indian Passport : विदेश में यात्रा करने के लिए हमें पासपोर्ट की आवश्यकता होती है इसके बिना हम विदेशों में नहीं जा सकते हैं। इसे विदेश मंत्रालय और पासपोर्ट एक्ट के तहत जारी किया जाता है।     अगर आप किसी दूसरे देश में जाते हैं तो ये आपको वहां के नागरिक होने की पहचान कराता है। दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पासपोर्ट को बनने में कितना समय लगता है, इसके बनने की क्या प्रोसेस होती है और कितने प्रकार के पासपोर्ट होते हैं तो जानने के लिए बने रहें हमारी खबर के साथ।     तीन प्रकार के होते हैं पासपोर्ट 1. साधारण पासपोर्ट,2. डिप्लोमेटिक पासपोर्ट, 3. आधिकारिक पासपोर्ट।   Read Also: Business Ideas : एक साल में होगी 4 लाख की कमाई, इस पेड़ की करें खेती पहला : साधारण पासपोर्ट :(ordinary passport)     साधारण पासपोर्टको कोई भी अप्लाई कर सकता है ये किसी भी देश में आम नागरिकता के लिए होता है।     दूसरा : आधिकारिक पासपोर्ट :(official passport)     ये एक ऐसा पासपोर्ट होता है जो सरकार उन लोगो को जारी करती है जो सरकार के अधिकारी होते हैं और सरकार की और से विदेशों में नियुक्त किए जाते हैं।     तीसरा : डिप्लोमेटिक पासपोर्ट :(Diplomatic Passport)     ये पासपोर्ट उन लोगों के लिए होता है जो सरकार की और से दूसरे देशों में काम करने के लिए भेजे जाते हैं।   Read Also: Sapna Choudhary: सपना चौधरी के फैंस ने स्टेज कर दिया कुछ ऐसा काम, जिसे देख आप भी हो जाऐंगे शर्मसार कितने दिनों में बनता है पासपार्ट :     आपकी जानकारी के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पासपोर्ट कितने दिनों में बनकर तैयार होता है। सरकार के दफ्तर में जाकर आपको अपने सारे कागजात को जमा करना होता है उसके बाद आपको अपॉइंटमेंट बुक करनी होती है और उसके बाद आपको पास के पासपोर्ट सेवा केंद्र में भी आपको वेरिफिकेशन के लिए कागजात को जमा कराना होता है। इसके बाद आपके पासपोर्ट में 30 से 45 दिनों का समय लग जाता है।     क्या होता है तत्काल पासपोर्ट :(instant passport)     यह पासपोर्ट आपको तीन दिनों में ही जारी हो जाता है और इसकी पोलिस वेरिफिकेशन भी साथ की साथ आ जाती है। सरकार की और से जानकारी मिल रही है कि ई पासपोर्ट को लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है वैसे तो ये साधारण पासपोर्ट की तरह ही होगा लेकिन इसमें एक चीप लगी होगी।