Dainik Haryana News

Induction Stove : इंडक्शन चूल्हे से दूर रखें ये चीज, वरना लग सकती है आग!

 
Induction Stove : इंडक्शन चूल्हे से दूर रखें ये चीज, वरना लग सकती है आग!
Induction Stove Care : आज के दौर में इंडक्शन चूल्हे तो हर किसी के घर में होते हैं। अगर आपके किचन में भी इंडक्शन चूल्हा है तो हम आपको आज कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपके लिए जरूरी हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। Dainik Haryana News,Induction Stove Price(ब्यूरो): इंडक्शन चूल्हे खाना पकाने के लिए एक बहुत ही आसान तरीका है जो बिजली के साथ चलता है। इसे चलाने के लिए ज्यादा बिजली की खपत नहीं होती है। यह आसपास की हवा को गर्म किए बिना ही कुकवेयर को सीधे गर्म करने के लिए विद्युत चुम्बकीय ऊर्जा का प्रयोग करता है। गैस के मुकाबले यह जल्दी खाने पकाता है लेकिन एक सलाह है जो आपको माननी चाहिए। कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका प्रयोग इंडक्शन चूल्हे पर नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में। READ ALSO :Iphone 15 सीरीज लॉन्च होने को तैयार, इनती होगी कीमत

नॉन इंडक्शन कुकर :

जब भी आप सब्जियां बनाते हैं तो आपको कभी भी नॉन इंडक्शन कुकर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इंडक्शन चूल्हे पर इंडक्शन कुकर ही काम करता है क्योंकि उसमें एक चुंबकीय सामग्री होती है क्योंकि बिना चुंबक के वो काम नहीं करता है।

रफ बॉटम्स वाले कास्टा आयरन के कुकर का करें इस्तेमाल :

इंडक्शन चूल्हे के लिए आपको कास्ट आयरन के कुकर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें चुंबक होता है। ध्यान रहे इसका निचला भाग खुरदरा नहीं होना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से यह चूल्हे को खरोंच कर सकता है। इसलिए उसी बर्तन का इस्तेमाल करें जिसकी सतह चिकनी होती है।

असमान तली वाले कुकर का न करें प्रयोग :

आपको हमेशा ही असमान तेली वाले कुकर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपका इंडक्शन चूल्हे भी खराब हो सकता है और खाना भी आधा बिना पका हुआ रह सकता है। ऐसे में समतल सतह वाले बर्तन का ही उपयोग करना चाहिए। जिन भी बर्तनों में चुंबक होता है उन्हीं का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से इंडक्शन चूल्हे सही चलता है। READ MORE :Indian Railway : इंडियन रेलवे का बड़ा फैसला, इन यात्रियों को मिलेगी किराए में छूट

पेपर और प्लास्टिक का ना करें प्रयोग :

इंडक्शन चूल्हे पर पेपर और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। सामान्य सी बात होती है कि किसी भी गर्म चीज पर हम पेपर और प्लास्टिक को रखेंगे तो वह खराब होनी ही है। चूल्हे को साफ करने के लिए अबे्रसिव क्लीनर्स और स्क्रबर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये चूल्हे की सतह को खराब कर सकते हैं। इसे साफ करने के लिए आपको कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए।