Dainik Haryana News

Japan Moon Mission: भारत के बाद अब जापान ने भेजा अपना चंद्र मिशन, चंद्रयान 3 से 4 गुणा लेगा समय

 
Japan Moon Mission: भारत के बाद अब जापान ने भेजा अपना चंद्र मिशन, चंद्रयान 3 से 4 गुणा लेगा समय
Japan Mission Sniper: भारत ने जब से चंद्रयान 3 लांच किया है और सफलता का झंडा चांद पर गाड़ा है,तभी से दुनिया भर की स्पेस एजेंसियों ने चांद पर अपने मिशन भेजने शुरू कर दिए हैं, पहले रूस ने लूना-25 भेजा और अब जापान का स्नाइपर चांद की और बढ़ रहा हे। जापान का ये स्नाइपर चंद्रयान 3 से भी 4 गुणा समय यानि 6 महीने का समय लेगा चांद तक पहुंचने के लिए। आखिर जापान के इस मिशन को इतना समय क्यो लगने वाला है। क्या है इसकी बड़ी वजह। Dainik Haryana News: Japan Chandrayaan SLIM(चंडीगढ़): चांद पर अपना मिशन अमेरिका, चीन 4 दिन के अंदर ही भेज चुके हैं तो वहीं भारत ने भी अपना मिशन चंद्रयान 3 को 40 दिन में चांद पर उतार दिया था, आखिर जापान के स्नाइपर में ऐसा क्या लगा है जिसे 6 महीने बाद चांद पर उतारा जाएगा। जापान ने अपना SLIM नाम का यान चांद पर भेजा है। इसे जापान के H2A नाम के राकेट से जापान के समय अनुसार 8.42 am पर 7 सितंबर को छोड़ा गया। इस मिशन को 10 दिन पहले लांच किया जाना था, लेकिन मौसम में खराबी के चलते 10 दिन लेट हो गया। Read Also: Weather News : मौसम ने ली करवट, दिल्ली के लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत जापान के स्नाइपर का वजन( weight of japan Chandrayaan) 700 किलोग्राम है जबकी भारत के चंद्रयान 3 का वजन 3900 किलो था। जापान का ये यान एक लंबा रास्ता अपनाएगा जिसमें इधन कम खर्च हो, यही कारण है जो इसे चांद पर उतरने के लिए 4 महीने का समय लगने वाला है। जापान का चंद्रयान चांद पर 100 मीटर के क्षेत्र पर स्टिक लैंडिंग करने वाला है। इसी वजह से इसे स्नाइपर नाम भी दिया गया है। इंधन की कम खपत हो इसलिए जापान के चंद्रयान ने लंबा रास्ता चुना है। जो धीरे-धीरे चांद की और बढ़ रहा है। Read Also: Delhi News : दिल्ली में यहां की रात नहीं होती किसी विदेश से कम, एक बार जरूर जाएं अगर सब कुछ ठीक रहा तो जापान चांद पर उतरने वाला पांचवां देश बन जाएगा। यह जापान और पुरी दुनिया के लिए फायदेमंद होगा। भारत के चंद्रयान 3 के चांद पर जाने के बाद मानों चांद पर जाने की होड़ सी लग गई हो।