Dainik Haryana News

Lost Ancient City Found In Amazon Rainforest : अमेजन के जंगलों में मिला इतने साल पुराना शहर! लंदन जैसा बताया जा रहा खूबसूरत

Amazon Rainforest : अमेजन के जंगलों में एक पुराने शहर का खुलाया हुआ है। बताया जा रहा है कि यह शहर दो हजार साल पुरानी मिट्टी के नीचे दबा हुआ था। इस शहर की तुलना लंदन शहर से की जा रही है। आइए खबर में जानते हैं क्या सच में मिला है यह शहर। 
 
Lost Ancient City Found In Amazon Rainforest : ​​​​​​​अमेजन के जंगलों में मिला इतने साल पुराना शहर! लंदन जैसा बताया जा रहा खूबसूरत

Dainik Haryana News,Big Breaking(ब्यूरो): अमेजन की जंगलों एक शहर खोजा गया है। बताया जा रहा है कि कभी यहां पर 10 हजार लोगों का घर था और वह 1 हजार साल तक लोग रहा करते थे। यह शहर इक्वाडोर में मौजूद है। यहां पर पहले किसान होते थे जो खेती करते थे, सड़कें, मार्केट, खेत आदि हर एक जरूत की चीजें मोजूद होती थी। लेजर सेंसर टेक्नोलॉजी ने एंडीज की तलहटी के नीचे सदियों से मिट्टी के टीलों के नीचे दबी हुई सड़कों के नेटवर्क का खुलासा किया।

READ ALSO :4 New Projects In Haryana : हरियाणा में 34 करोड़ रूपये की लागत से लगने जा रहे 4 नए प्रोजेक्ट


जानकरी मिली है कि वहां की सड़के बिल्कुल सीधी होती थी और जमीन में तीन मीटर तक खुदाई की और पगडंडियों को मिट्टी के ढेर से दबा पाया है। 6 हजार साल पुराने मिट्टी के टीलों पर आवासीय और जरूरी संरचनाएं बनाई गई हैं। यहां पर सड़कें 33 फीट चौड़ी होती थी जो 10 से 19 किलोमीटर तक जाती थी। फ्रांस के नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च के शोध सह-लेखक एंटोनी डोरिसन के मुताबिक यह साइट 10 हजार लोगों का घर थी।


खोतकर्ताओं के अनुसार सबसे ज्यादा 15 से 30 हजार लोग रहे होंगे, जो रोमन-युग के लंद के बराबर है। इस बात पर लगातार बहस चल रही है कि प्राचीन काल में अमेजन के जंगलों में रहने की जगह थी या नहीं। पिछले 20 वर्षों के दौरान खोजे गए पिरामिड और मिट्टी से जुड़े सबूत दिखाते हैं कि कभी यहां लोग रहते थे। उपानो लोग जिसकी संख्या 30 हजार, 300, ईसा पूर्व के बीच रहस्यम तरीके से गायब हो गए हैं जो टीलों के नीचे दबे हुए हैं।

READ MORE :Australia News : अपनी पोती की ग्रेजुएशन अटेंड करवाने के लिए आदिवासी दादा ने किया 3000 किमी का सफर

गायब होने के 200 साल बाद हुआपुला सभ्यता से जुडे क्षेत्र के लोग रहते थे। इसके बाद यूरोपीय लोग दक्षिण अमेरिका पहुंच गए थे। वहां पर शहर जंगलों में दफन हो गए थे, रोस्टेन और अन्य लोगों ने अपने लेख में बस्तियों के नेटवर्क का विवरण भी दिया है। रोस्टेन ने पहली बार लगभग 20 साल पहले इस क्षेत्र में मिट्टी के टीले देखे थे और ऐसा माना नहीं गया है कि वहां पर एक शहर भी मिलेगा।