Dainik Haryana News

Made in India cars abroad decreased : विदेशों में मेड इन इंडिया कारों की 2023 में इतने प्रतिशत घटी कारों की मांग, जानें वजह

why Made in India cars decreased In abroad  :  मोदी सरकार मेड इन इंडिया अभियान के तहत हर चीज को देश में ही बनाने की सोच रही है। हाल में आंकडें सामने आए है कि विदेशों में भारत में बनने वाली कारों की डिमांड कम हो रही है। आइए जानते है इसके बारे में
 
 
Made in India cars abroad decreased : विदेशों में मेड इन इंडिया कारों की 2023 में इतने प्रतिशत घटी कारों की मांग, जानें वजह

Dainik Haryana News, Auto News ( New Delhi ) :  पिछले साल 2023 में भारत से वाहन के निर्यात में 21 फीसदी गिरावट आई है। पिछले साल कुल वाहन निर्यात 42,85,809 यूनिट रहा जबकि 2022 में यह आंकड़ा 52,04,966 यूनिट था। वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम ने जानकारी दी है कि कई विदेशी बाजार मौद्रिक और भूराजनीतिक संकट से जुझ रहे है और गाड़ियों के एक्सपोर्ट में गिरावट आई है।

Read Also :  Auto News: मात्र 6 लाख में घर ले जाएं टाटा पंच से बेहतर एसयूवी (SUV)!

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर में मारुति सुजुकी इंडिया ने सबसे ज्यादा 2,02,786 वाहनों का निर्यात किया, जो कि साल 2022 की समान अवधि के 1,92,071 यूनिट के आंकड़े से 6 फीसदी ज्यादा है। हुंडई मोटर इंडिया ने इस दौरान 1,29,755 यूनिट एक्सपोर्ट किए, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,19,099 यूनिट का था। इस अवधि में किआ इंडिया ने 47,792 कारें एक्सपोर्ट कीं। वहीं, फॉक्सवैगन ने 33,872, निसान ने 31,678, और होंडा कार्स ने 20,262 वाहनों का निर्यात किया।

साल 2023 में यात्री वाहनों का निर्यात 5 फीसदी बढ़कर 6,77,956 यूनिट हो गई जोकि साल 2022 में 6,44,842 इकाई थी। कॉमर्शियल वाहन, दोपहिया, और तिपहिया वाहनों के निर्यात में इस दौरन गिरावट आई है। दोपहिया वाहनों का निर्यात पिछले साल 20 फीसदी घटकर 32,43,673 यूनिट रह गया, जो कि 2022 में 40,53,254 यूनिट था। इसी तरह, वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात 88, 305 यूनिट रह गया है।


तिपहिया वाहनों का निर्यात पिछले साल 4,17,178 यूनिट से घटकर 2,91,919 यूनिट रह गया, जो कि 30 फीसदी की गिरावट के साथ है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM)) के महानिदेशक ने बताया कि 2023 में यात्री वाहन निर्यात को नए वाहनों की पेशकश और दक्षिण अफ्रीका और खाड़ी क्षेत्र जैसे बाजारों की दबी मांग से समर्थन मिला था।

Read More : Auto News: बाजार मे धूम मचाने आ रही है, मारूति की ये SUV नई एसयूवी