Dainik Haryana News

Ola लॉन्च करने जा रही 3 धांसू इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कीमत

 
Ola लॉन्च करने जा रही 3 धांसू इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कीमत
Dainik Haryana News : New Launching : कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक फिलहाल आलो एस 1 है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। हाल ही में सुचना मिल रही है कि कंपनी आने वाले समय में अपनी अलग रेंज यानी कीमत की 3 इलेक्ट्रिक बाइक को और लॉन्च करने जा रही है। जिनकी कीमत 85 हजार से शुरू होगी। सबसे पहली बाइक का Out of the World, दुसरी  Ola Performaxऔर तीसरी बाइक का नाम Ola Ranger रखा गया है। बता दें, बाइक की सबसे ज्यादा रेज 100 होने जा रही है।        Ola Out of the World : इस बाइक की कीमत की बात की जाए तो कंपनी आपको इसे 1,05,000 में दे रही है और इसकी स्पीड 93 रर होगी। कंपनी इसे तीन वेरिएंट में आपके सामने पेश करने जा रही है और जो वेरिएंट सबसे पहले पेश होगा उसकी रेंज 91 किलोमीटर ही होगी। वहीं, दूसरे वेरिएंट की कीमत की बात की जाए तो 1,15,000 इसकी कीमत को रखा गया है।   Read Also: बेहद खूबसूरत और बढ़ा होगा NCR का ये शहर, कब तक होगा बनकर तैयार   और यह एक बार पूरा चार्ज होने के बाद 133 किलोमीटर की रेंज देता है। स्पीड की बात की जाए तो यह 95 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी। वहीं, इसके टॉप यानी तीसरे वेरिएंट की बात की जाए तो इसकी कीमत 1,20,000 रूपये रखी गई है। और इसकी रेंज 174 किलोमीटर की है। स्पीड की बात की जाए तो यह 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।       Ola Performax : सबसे पहले इस बाइक की कीमत की बात की जाए तो यह आपको 1,50,000 रूपये में मिलेगी। ये दमदार बाइक एक बार पूरा चार्ज होने के बाद 174 किलोमीटर की रेजं देगा और इसकी स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। कंपनी की और से इस बाइक में एडवांस फीचर्स को डाला है जो दुसरी बाइक में काफी कम दिखाई देते हैं और महंगी बाइक में ही दिखाई देते हैं।   Read Also: Update : सुकन्या समृद्धि योजना में बड़ा बदलाव! आप भी जानें Ola Ranger : सबसे पहले हम कीमत पर जाते हैं तो इसकी कीमत कंपनी की और से 85,000 से शुरू होकर 1,05,000 तक जाती है इसे बाइक को भी तीन ही वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। बेस मॉडल की स्पीड 91 किलोमीटर प्रति घंटे होगी और रेंज 80 किलोमीटर की होगी। दूसरे वेरिएंट की कीमत 95,000 रूपये बताई जा रही है और यह एक बार चार्ज में 117 किलोमीटर चलेगी और स्पीड 91 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। वहीं, तीसरे वेरिएंट की स्पीड और रेंज की बात की जाए तो वह 153 किलोमीटर और 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।