Dainik Haryana News

Russia launches Luna-25 Crash: रूस का चांद पर जाने का सपना टूटा, लूना-25 की की क्रैश लैंडिंग की खबर आई सामने

 
Russia launches Luna-25 Crash: रूस का चांद पर जाने का सपना टूटा, लूना-25 की की क्रैश लैंडिंग की खबर आई सामने
Luna-25 Crash: भारत के चंद्रयान 3 के काफी दिन बाद लांच किया गया लूना-25 के क्रैश होने की खबर आई सामने, रूस को बड़ा फटका। रास्ता भटकने से हुई क्रैश। कल शाम 5.27 को टूटा संपर्क। जाने किस वजह से हुआ रूस का लूना-25 क्रैश। किस वजह से टूटा संपर्क। Dainik Haryana News: Chandrayaan 3(नई दिल्ली): रूस ने लूना-25 को 11 अगस्त को लांच किया था। जिसके बाद लूना-25 को चांद की डार्क साइड पर 21अगस्त को उतरना था। लेकिन एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है, लूना-25 रास्ता भटकने से क्रैश हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लूना-25 को 18km × 100Km में प्रवेश करवाने के लिए शनिवार को भारतीय समय अनुसार शाम 4.30 मिनट पर कमांड दी गई। इसके बाद से ही लूना-25 में गडबडी के संकेत आने लगे। बताया गया है की लूना-25 पैरामीटर के अनुसार थ्रस्टर फायर नहीं कर पाया। Read Also:CUH फैकल्टी को न्यूटन एलुमनी फॉलो-ऑन अवार्ड 2023 से सम्मानित जिस हिसाब से पैरामीटर सेट किए गए थे, उसके हिसाब से जितनी कैलकुलेशन वैल्यू चाहिए थी उससे ज्यादा हो गई। थ्रस्टर ने ज्यादा देर के लिए फायर किया और गति धीमी होने की वजह से लूना-25 आफ डिजाइन ऑर्बिट में चला गया और चांद पर क्रैश हो गया। 11 अगस्त को लांच करने के बाद लूना-25 को तेजी से धरती के कक्ष से चांद के कक्ष में भेज दिया गया था। 16 अगस्त को यह चाद के 100 किलोमीटर के ऑर्बिट तक पहुंच गया था, लेकिन कल शाम को बुरी खबर निकलकर सामने आई और 19 अगस्त की शाम 5.27 मिनट पर क्रैश हो गया। Read Also: Jailer Box office Collection Day 9: बाक्स आफिस पर जमकर चला जेलर का हंटर, गदर 2 को भी छोड़ा पिछे रूस ने 47 साल बाद चांद पर अपना मिशन भेजा था जिसके फैल होने की खबर अब सामने आ रही है। भारत के चंद्रयान 3 पर अब दूनिया भर की नजरें टिकी हैं। भारत ने 4 साल बाद चंद्रयान 2 के क्रैश लैंडिंग होने के बाद चंद्रयान 3 को भेजा है। अगर भारत ऐसा करने में सफल रहता है तो चांद पर पहुंचने वाला चौथा और चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन जाएगा। धीरे-धीरे वो घड़ी नजदीक आती जा रही है और दिलों की धड़कनें भी तेज होती जा रही है। 23 अगस्त की शाम 5.47 मिनट पर सभी की नजरें बनी रहेंगी।