Dainik Haryana News

Titanic 2nd : एक बार फिर समंदर में उतरने जा रहा टाइटैनिक 2nd

 
Titanic 2nd : एक बार फिर समंदर में उतरने जा रहा टाइटैनिक 2nd
Titanic 2nd : साल 2016 में इसे लॉन्च किया जाना था लेकिन नहीं हो पाया इसके बाद साल 2018 में इसे लॉन्च करना था लेकिन वो भी नहीं हो पाया। साल 2022 में फिर से इसे समंदर में उतारने का फैसला लिया गया लेकिन पैसे को लेकर कुछ विवाद चला और फिर से इसकी लॉचिंग को रोक दिया गया। इस जहाज को लॉन्च करने का मकसद पहले टाइटैनिक को श्रदांजलि देना है। Dainik Haryana News :Titanic 2nd Launch (नई दिल्ली): टाइटैनिक जहाज, जो ब्रिटिश लाइनर जहाज था 15 अपै्रल 1912 को समंदर में उतारा गया और पांच दिन बाद डूब गया। कहा गया था कि ये जहाज कभी भी पानी में नहीं डूब सकता है। पहली बार जब ये यात्रा पर निकला तो इसमें 2200 लोग सवार हुए और पहली ही यात्रा में बर्फ के पहाड़ से टकराकर पानी में डूब गया। इस जाहज ने 1500 लोगों की जान ली। आज तक समुद्र मे इससे बड़ा हादसा कभी नहीं हुआ है। आज भी 111 साल बाद इस जहाज का मलबा समुद्र में पड़ा हुआ है और लोग इसे देखने के लिए समंदर की गहराई में उतरते हैं। बताया जाता है कि ये समंदर की सतह पर 12 हजार फीट की गहराई पर पड़ा हुआ है। आज तक इसे समंदर से बाहर नहीं निकला जा सका है। 1985 में इस जहाज के मलबे को खोजा गया था। इसे बाहर निकालने के लिए सभी कंपनियों ने कई तरीके अपनाए हैं लेकिन ये जहाज इतना बड़ा है कि इसका मलबा निकालने के लिए कोई भी तकनीक काम नहीं कर रही है। READ ALSO :Africa News : अफ्रीका में क्यों फट रही धरती, कारण जान हो जाओगे हैरान सुचना मिल रही है कि एक कंपनी ने ऐसा ही टाइटैनिक समंदर में उतारने के लिए तैयार कर दिया है जो वैसा ही है जैसा टाइटैनिक था। इस टाइटैनिक को ऑस्ट्रेलिया  की माइनिंग बिलियनेयर क्लीव पामर कंपनी ने ब्लू स्टार लाइन( Mining Billionaire Cleve Palmer Co. Blue Star Line) ने बनाया है। टाइटैनिक जैसे दिखने वाले इस जहाज में टाइटैनिक जैसी गलतियां कभी नहीं होंगी। 30 अपै्रल को ही ब्लू कंपनी ने इसे बनाने की घोषणा करी थी और बना दिया। साल 2016 में इसे लॉन्च किया जाना था लेकिन नहीं हो पाया इसके बाद साल 2018 में इसे लॉन्च करना था लेकिन वो भी नहीं हो पाया। साल 2022 में फिर से इसे समंदर में उतारने का फैसला लिया गया लेकिन पैसे को लेकर कुछ विवाद चला और फिर से इसकी लॉचिंग को रोक दिया गया। इस जहाज को लॉन्च करने का मकसद पहले टाइटैनिक को श्रदांजलि देना है। READ MORE :Chief Minister Divyang Scooty Scheme : इस राज्य के दिव्यांगों को फ्री में स्कूटी दे रही सरकार, कैसे करें योजना के लिए आवेदन कई लोगों ने इस जहाज की अलोचना भी की है और कई लोग इसके लॉन्च होने का इंतजार भी कर रहे हैं ताकि फिर ये यात्रा की जा सके। बहुत से लोग ऐसे भी हैं और कोशिश भी कर रहे हैं कि जहाज कभी भी लॉन्च ना हो सके। इसी पर अमेरिका के टाइटैनिक इंटरनेशनल सोसायटी के प्रतिडेंट चार्ल्स हास( Charles Haas, representative of the Titanic International Society) का कहना है कि इस नए टाइटैनिक को लॉन्च कर पुराने जख्मों पर नमक लगाने का काम कर रहे हैं। जो सही नहीं है।