Dainik Haryana News

Vikram Lander: विक्रम लैंडर और रोवर नहीं उठ पा रहे लेकिन फिर भी भेज रहे इसरो के पास जानकारी

 
Vikram Lander: विक्रम लैंडर और रोवर नहीं उठ पा रहे लेकिन फिर भी भेज रहे इसरो के पास जानकारी
Pargyan Rover Update: चंद्रयान 2 के लैंडिंग के कुछ ही समय पहले क्रैस होने के बाद कई विदेशी अखबारों में इसरो का मजाक उड़ाया गया था, लेकिन 23 अगस्त 2023 का वो दिन जब इसरो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना। वही अखबार उसकी तारीफ करते नजर आए। Dainik Haryana News: Chandrayaan 3 today Update( ब्यूरो): विक्रम लैंडर(Vikram Lander) और प्रज्ञान रोवर की जोड़ी ने कमाल का काम किया और 14 दिनो तक बहुत सी जानकारी इसरो के पास भेजी। इसके बाद दोनों 15 दिनों के लिए सोने चले गए।

21 सितंबर को चांद पर फिर से सवेरा

चांद पर लंबे समय के इंतजार के बाद सवेरा हुआ और विक्रम लैंडर (Vikram Lander)और रोवर को जगाने की कोशिश की गई। लगातार कई दिनों तक कोशिश करने के बाद दोनों फिर से नहीं उठ पाए। Read Also: Jokes: हंसते रहो मुसकुराते रहो इसका कारण रहा चांद पर रात के समय पड़ने वाली ठंड, जिसने विक्रम लैंडर और रोवर के सिस्टम को खराब कर दिया। इसरो के लिए यह बोनस होता अगर दोनों फिर से काम करने लगते।

विक्रम लैंडर और रोवर के ना उठने पर भी मिलेगी जानकारी

आप इस बारे में सोच रहे होंगे की आखिर विक्रम लैंडर और रोवर के नींद से जागे बिना जानकारी कैसे मिल सकती है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विक्रम लैंडर और रोवर को वहां तक लेकर जाने वाला ऑर्बिटर अभी भी चांद के चारों और चक्कर लगा रहा है। अगले कुछ दिनों तक ये ऑर्बिटर जानकारी सांझी करता रहेगा। ऑर्बिटर पर लगे पेलोड जानकरी भेजने में सक्षम हैं। Read Also: Success Tips : परिश्रम करते समय याद रखें यह बातें, मिलेगी सफलता जो भी जानकारी ये भेज रहा है वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसरो ऑर्बिटर दवारा भेजी गई जानकारी के रिसर्च में लगा है। अगले कुछ दिनों तक जानकारी इसरो को मिलती रहेगी और इसरो ने इस बारे में बताया है कि ऑर्बिटर दवारा भेजी गई जानकारी बड़ी ही अहम है।