Dainik Haryana News

Vikram Lander Live: चांद पर फिर होने जा रही सुबह, एक बार फिर जागने वाली है विक्रम लैंडर और रोवर की जोड़ी

 
Vikram Lander Live: चांद पर फिर होने जा रही सुबह, एक बार फिर जागने वाली है विक्रम लैंडर और रोवर की जोड़ी
Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 ने 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग की थी। इसके बाद भारत पहला ऐसा देश बना था जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बना। चांद पर उतरने वाला 5 वां देश बना। विक्रम लैंडर और रोवर की जोड़ी ने 14 दिनों तक चांद पर काम किया और इसके बाद अगले 14 दिनों तक सोने के लिए चले गए। Dainik Haryana News: ISRO Mission Moon(चंडीगढ़): चांद पर 14 दिन का रात और 14 दिन का अंधेरा होता है। अंधेरा होने से पहले ही विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को 14 दिन के लिए आराम करने के लिए छोड़ दिया था। अब एक बार फिर से चांद पर दिन निकलने वाला है। सभी को 22 सितंबर को दिन निकलने वाला है। इंतजार इस बात का होगा की क्या फिर से इसरो की ये जोड़ी अपना काम करने के लिए जिंदा हो पाएगी। रात के समय चांद पर काम करना बेहद ही मुश्किल है, रात के समय यहाँ का तापमान -240° तक पहुंच जाता है। Read Also: Viral News : पुरातत्व विभाग के हाथ लगा अरबों का खजाना, समंदर ने बनाया मालामाल जब रात होने लगी थी तो विक्रम लैंडर(Vikram Lander) और रोवर की बैटरी को फुल चार्ज किया गया था और उन्हे बंद कर दिया था। इसके बाद अब यह देखना है कि 14 दिन तक दोनों ने अपनी बैटरी बचाकर रखी है यां नहीं। दोनों के काम करने के हाफ-हाफ चांस हैं। काम कर भी सकते हैं और नहीं भी। अगर विक्रम लैंडर (Vikram Lander)और रोवर काम करते हैं तो इसरो के लिए बोनस होगा। अगर दोनों काम भी नहीं करते तो तो ये अपना काम पहले ही कर चुके हैं। अब वो दिन जल्दी ही आने वाला है। जब चांद पर सूर्योदय होने वाला है, तो सब की नजर विक्रम लैंडर और रोवर पर बनी हुई है। Read Also: Success Tips : अपने अंदर करें यह बदलाव बन जाओगे अमीर विक्रम लैंडर और रोवर ने अपने 14 दिन के काम में चांद से बहुत सी जानकारी इकट्ठा कर इसरो के पास भेजी। आक्सीजन, कैल्शियम समेत और भी कई खनिजों की जानकारी इसरो के पास भेजी। एक बार फिर से विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर जाग उठते हैं तो पानी की फिर से शुरू करने में लग जाएंगें।