Dainik Haryana News

Vikram Lander Live Today : क्या फिर से जाग उठेगी विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की जोड़ी? यां फिर हमेशा के लिए सो जाएगी

 
Vikram Lander Live Today : क्या फिर से जाग उठेगी विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की जोड़ी? यां फिर हमेशा के लिए सो जाएगी
Vikram Lander Today Update: आज इसरो के लिए बहुत बड़ा दिन है। चांद पर 21 सितंबर को दिन हो चुका है। आज 22 सितंबर को यह देखना है कि कल विक्रम लैंडर और रोवर की बैटरी पुरी तरह से चार्ज हुई है यां नहीं। आज का दिन बेहद ही जरूरी रहने वाला है। Dainik Haryana News: Chandrayaan 3 Live(चंडीगढ़): चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था और 14 दिन चांद पर दिन रहा उसके बाद विक्रम लैंडर और रोवर की जोड़ी सोने के लिए चली गई। 14 दिन के लंबे इंतजार के बाद आज फिर से वो दिन आया है जब एक बार फिर से विक्रम लैंडर और रोवर के नींद से जागने की बारी है। जहां पर विक्रम लैंडर और रोवर इस समय ठहरे हैं। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सूर्य की रोशनी 0 से लेकर 13 डिग्री तक पड़ती है। विक्रम लैंडर और रोवर के सौर पैनल चार्ज करने के लिए 7 डिग्री तक सुर्य की ऊर्जा पड़नी काफी है। इससे सौर पैनल चार्ज हो जाएंगें। Read Also: Flax Seeds : भूनकर खाएं अलसी के बीज, मिलेंगे यह जबरदस्त फायदे इसरो वैज्ञानिकों का कहना है कि अब तक जो भी जानकारी विक्रम लैंडर ने भेजी है, उस हिसाब से वो अपना काम कर चुका है। जिसके लिए इस मिशन को भेजा गया था वो पुरा हो चुका है, अगर आज विक्रम लैंडर फिर से काम करने के लिए तैयार हो जाता है तो ये हमारे लिए बोनस होगा। एक बार फिर से रिसर्च शुरू कर दी जाएगी और बहुत सी जानकारी पता लगाई जा सकेंगी। आज पर सब की नजर बनी है। इसरो एक बार फिर से विक्रम लैंडर को नींद से जगाने की कोशिश करेगा। अगर एक बार फिर से विक्रम काम करता है तो इसरो के लिए बहुत बड़ी बात है। Read Also: Haryana News : इस तारीख तक किसान करा सकते हैं कपास का पंजीकरण इसरो वैज्ञानिक का कहना है कि आज 22 सितंबर को विक्रम लैंडर की सेहत का टेस्ट पता चल जाएगा। इस बारे में ताजा जानकारी पाने के लिए बनें रहें हमारे न्यूज चैनल के साथ।