Dainik Haryana News

Vikram Lander Update: इसरो ने कर दिया कमाल, क्या फिर से जाग उठेगा विक्रम लैंडर और रोवर

 
Vikram Lander Update: इसरो ने कर दिया कमाल, क्या फिर से जाग उठेगा विक्रम लैंडर और रोवर
ISRO New Update: भारत का मिशन चंद्रयान 3 तो सभी को याद ही होगा, कैसे 23 अगस्त के दिन भारत ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया था। भारत ऐसा पहला देश बना जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपना कोई मिशन उतारा हो। इससे पहले भारत ने 2019 में यही कोशिश की थी, लेकिन चंद्रयान 2 लैंडिंग से ठीक पहले क्रैस हो गया था। और फिर चंद्रयान 3 के साथ ही पहुंचने वाला था रूस का लूना-25 जो 21 अगस्त को क्रैस हो गया था। Dainik Haryana News: Vikram Lander, Rover New Update(ब्यूरो): विक्रम लैंडर (Vikram Lander )और रोवर की जोड़ी ने 14 दिन काम किया लेकिन दौबारा उठे ही नहीं, लेकिन इसरो ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद फिर से उम्मीद की किरण जागी है। 14 दिन चांद की सतह पर काम करने के बाद अगले 14 दिन लैंडर और रोवर दोनों को स्लिप मोड़ में भेज दिया गया था। लेकिन जब चांद पर फिर से सवेरा हुआ, सूर्य की किरणें चंद्रयान 3 पर पड़ी तो वो दोबारा उठ नहीं पाया। Read Also: Skin Care Tips: चांद सा चमकाना है चेहरा तो, अपनाएं ये 3 घरेलू चीजें! दोनों ही चांद पर होने वाली -250° ठंड को सहन नहीं कर पाए और हमेशा के लिए सो गए। लेकिन इसरो ने उम्मीद नहीं छोड़ी। कहीं ना कहीं इसरो के मन में था कि ये जोड़ी फिर से काम करने के लिए जरूर उठेगी। लैंडर और रोवर फिर से उठकर कहेंगे, हैलो इसरो में आपकी बात सुन रहा हूँ। चंद्रयान 3 ने बहुत सी जानकारी इसरो के पास भेजी जो बेहद ही महत्वपूर्ण हैं। 14 दिन बाद जब विक्रम लैंडर और रोवर के नींद से जागने का समय आया तो इसरो की लाख कोशिशों के बाद भी दोनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया। दोनों से संपर्क करने की इसरो की उम्मीद टूट गई। दोनों हमेशा के लिए चांद के मेहमान बनकर रहने वाले हैं। Read Also: King Cobra: अगर कभी हो जाए किंग कोबरा से सामना तो मारें नहीं, बस करें ये काम लेकिन इसरो का कहना है कि दोनों अपना काम पहले ही कर चुके हैं। अगर दोनों दौबारा नहीं भी उठते तो फिर भी मिशन सफल माना जाएगा।