Vikram Lander,Pargyan Rover: इस वजह से नहीं उठ पा रहे विक्रम लैंडर और रोवर, अब इसरो प्लान B
Sep 29, 2023, 18:30 IST
Vikram Lander Today Update: चंद्रयान 3 जब चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था तो भारत ही नहीं पुरी दुनिया ने भारत को इसरो को बधाई दी थी। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बना। 26 अगस्त को चंद्रयान 3 ने चांद पर अपना कदम जमाया था। इससे पहले रूस का लूना-25 अपने लैंडिंग डेट से एक दिन पहले क्रैस हुआ था। 22 को लूना 25 को उतरना था और 21 को रूस का लूना-25 क्रैस हो गया था। इसके बाद से भय का माहौल था। लेकिन इसरो ने ये कमाल कर दिखाया। Dainik Haryana News: ISRO Moon Mission Update(ब्यूरो): इसके बाद विक्रम लैंडर और रोवर की जोड़ी ने लगातार 14 दिनों तक जानकारी इसरो के पास भेजी, जिसमें कैल्शियम, आक्सीजन समेत कई खनिजों की जानकारी भेजी। इसके बाद दोनों की जोड़ी 15 दिनों के लिए सोने चली गई। अब दौबारा 21 सितंबर से चांद पर फिर से रोशनी आई और साथ में विक्रम लैंडर और रोवर (Vikram Lander,Pargyan Rover)के जगने की उम्मीद भी लेकर आई। लेकिन इसरो के बहुत प्रयास करने के बाद भी ऐसा नहीं हो पाया विक्रम लैंडर और रोवर निंद से नहीं जाग पाए।