Dainik Haryana News

Badam Ka Halwa : देसी घी में ऐसे बनाएं बादाम का स्वादिष्ट हलवा, जान लें तरीका

 
Badam Ka Halwa : देसी घी में ऐसे बनाएं बादाम का स्वादिष्ट हलवा, जान लें तरीका
Badam Halwa Recipe : तीज त्योहारों पर देसी घी का हलवा तो हर किसी के घर में बनता ही है। लेकिन क्या आज आप बादाम के हलवे की रेसिपी जानना चाहते हैं। अगर हां तो बने रहें हमारे साथ, क्योंकि आज हम आपको देसी घी में बादाम के हलवे के बारे में बताने जा रहे हैं। Dainik Haryana News,Halwa Recipe (New Delhi): देसी घी के बने हुए पकवान काफी ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। देसी घी खाने से आपके शरीर को भी फायदे मिलते हैं। जब भी हमारे घर में मेहमान आते हैं तो हम सबसे पहले देसी घी का हलवा ही बनाते हैं। देसी घी का स्वाद काफी अच्छा माना जाता है। सब्जी का जायका भी देसी घी से काफी मजेदार हो जाता है और देसी घी से मिठाई भी काफी ज्यादा स्वादिष्ट बनती हैं। तो चलिए आज हम आपको बादाम के हलवे के बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने मेहमानों को खुश कर सकते हैं और अच्छा स्वादिष्ट हलवा उनको खिला सकते हैं। READ ALSO :Cyclonic Storm : एक साथ आ रहे दो-दो चक्रवाती तुफान, हो जाएं सावधान!

जानें बादाम के हलवे की रेसिपी(Badam Halwa Recipe) :

एक या दो किलो बादाम, 250 ग्राम चीनी, 5 पत्तियां केसर जो दूध में भिगोए हों, 10 ग्राम पिस्ता, 10 ग्राम कतरन, 2 चम्मच इलायची पाउडर, आधा गिलास दूध, आधा गिलास पानी, 2 चम्मच आटा, 250 ग्राम देसी घी की जरूत होगी।

कैसे बनाएं हलवा(How to make halwa)?

READ MORE :Haryana Sarkar : हरियाणा के इन कर्मचारियों की सैलरी में हर साल होगी बढ़ोतरी, हरियाणा सरकार ने किया फैसला सबसे पहले आपको बादाम को उबाल लेना है। पूरी रात भिगोना है उनके छिलके उतार लेने हैं। बादाम को ग्राइंडर में दूध का प्रयोग करते हुए पीस लेना है। अच्छे तरीके से बादाम को पीस लेना है और एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करना है। उसमें जो आटा लिया है उसे डाल लें और अच्छे तरीके से पका लें। जो भी सामग्री ली है उसे कढ़ाई में डाल देना है और अच्छे तरीके से पका लेना है। हल्का लाल होने से पानी डालना है और इतना कि हलवा पतला ना हो। उसके बाद इलायची, आदि चीजों को डाल देना है। देसी घी में विटामिन ए, ई और डी भरपुर मात्रा में पाया जाता है। बताया जा रहा है देसी घी खाने से हर रोज स्किन और हड्डियों को मजबूति मिलती है इसलिए आपको हर रोज देसी घी खाना चाहिए।