Dainik Haryana News

Beautiful House From Waste Materials : बेकार पड़े सामान से बना डाला इतना खूबसूरत घर, हर कोई चाहता है रहना

 
Beautiful House From Waste Materials : बेकार पड़े सामान से बना डाला इतना खूबसूरत घर, हर कोई चाहता है रहना
Beautiful House : वैसे तो जब भी हम नए घर को बनाने की सोचते हैं तो उसे सीमेंट, कंक्रिट, सरिया और भी कई चीजों को मिलाकर ही बनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि घर में पड़े बेकार सामान से ही घर बना डाला हो। जी हां, ऐसा एक घर हम आपको आज दिखाने जा रहे हैं जिसे बनाने में लगे हैं 28 साल। देखें तस्वीर। Dainik Haryana News,Beautiful House From Waste Materials In America (नई दिल्ली): इस अनोखे घर को बनाने में 28 साल का समय लगा है। इस घर को बनाने का काम एक पति-पत्नी ने किया था। इस घर का नाम उन्होंने 'एलिफांटे आर्ट हाउस' रखा लेकिन साल 2007 में उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी ने इस काम को जारी रखा और 28 साल में इसे बनाकर तैयार कर दिया। READ ALSO :Railway News : रेल यात्रा में इन यात्रियों को मिलेगी छूट! इस घर को आर्टिस्ट माइकल और उनकी पत्नी लेडा लीवेंट ने साल 1997 में बनाना शुरू किया था। इस घर को अमेरिका के एरिजोना में बनाया गया है जो एकदम से अनोखा है। घर को देखने के लिए लोगों की लाइनें लगी हैं। इसकी छत एक जैसी नहीं है। इसमें जाने के बाद ऐसा लगता है कि आप किसी गुफा में गए हैं। ये घर तीन एकड़ जमीन पर बना है और इसमें बाग, पार्क, खिड़कियां और भी बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो इसको खूबसूरत बनाती हैं। इस घर को पत्थर, कांच, रबड़, पाइप्स, सीमेंट और भी बहुत सी चीजों से बनाया गया है। ये घर देखने में बेहद ही खूबसूरत है और जो भी इसे देखता है यहीं रहना चाहता है। उनकी पत्नी का कहना है कि हमने ऐसा कुछ सोचा नहीं था। READ MORE :Home Loan Interest Rate : होम लोन पर नहीं देना होगा ब्याज, सरकार ने लिया निर्णय माइकल सिर्फ इसे एक बार बनाना चाहते थे और प्रकृति का नजारा देखना चाहते थे। उनकी पत्नी का कहना है कि हजारों लोग अभी इसे देखने के लिए आ चुके हैं। घर में पानी, बिजली, किचन, मोबाइल फोन, नेटवर्क सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।